Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशअहमदाबाद हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि: बुलंदशहर में रक्तदान कैंप का...

अहमदाबाद हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि: बुलंदशहर में रक्तदान कैंप का आयोजन, विधायक समेत सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान – Bulandshahr News


यतिन शर्मा | बुलंदशहर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर के जिला अस्पताल में राष्ट्रीय चेतना मिशन ने रक्तदान कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

कैंप में विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, एनसीसी के छात्र और अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिलाएं भी शामिल हुईं। सभी ने रक्तदान के माध्यम से अहमदाबाद हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्मीराज भी जिला अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद हादसा अत्यंत दुखद है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की। विधायक ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि इससे किसी की जिंदगी बच सकती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को हर जरूरत में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments