Monday, June 29, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसाइबर फ्रॉड में गंवाए 1 लाख रुपए वापस करवाए: शिवपुरी साइबर...

साइबर फ्रॉड में गंवाए 1 लाख रुपए वापस करवाए: शिवपुरी साइबर सेल ने की कार्रवाई – Shivpuri News



शिवपुरी साइबर सेल ने एक फ्रॉड मामले में पीड़ित को उसके गंवाए हुए पैसे वापस दिलाए हैं। डोंगरपुर, नरवर निवासी चंदन सिंह रावत के खाते से एक व्यक्ति ने धोखे से 1 लाख रुपए निकाल लिए थे।

.

जानकारी के अनुसार, 19 मई 2025 को चंदन सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह जाट और उनकी टीम ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से संपर्क कर खाते की जानकारी प्राप्त की। बैंक के सहयोग से पूरी राशि फरियादी को वापस करा दी गई।

साइबर सेल ने लोगों को सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी सलाह दी हैं। माय आधार ऐप के जरिए बायोमेट्रिक लॉक करें। फर्जी लोन एप्लिकेशन से दूर रहें। फोन कॉल, मैसेज या ईमेल में निजी जानकारी न दें। अनजान लिंक और वेबसाइट से बचें। ओटीपी किसी से साझा न करें।

साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए शिवपुरी साइबर क्राइम हेल्पलाइन 704912706 या राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments