Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदमोह में सड़क पर महिला से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार: महिला का...

दमोह में सड़क पर महिला से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार: महिला का आरोप- घर में घुसकर दुष्कर्म किया, अब धर्म बदलवाना चाहता है – Damoh News


युवक ने सड़क पर बाल पकड़कर महिला को चप्पल से पीटा।

दमोह के शोभा नगर में एक महिला के साथ सड़क पर मारपीट का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

.

महिला ने कोतवाली पुलिस को बताया कि दो महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिये उसकी जान पहचान बादशाह खान नाम के युवक से हुई थी। कोई खास दोस्ती नहीं थी, लेकिन आरोपी रात में घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। बुधवार शाम उसे घर के बाहर लाकर बुरी तरह पीटा। महिला का आरोप है कि आरोपी जबरदस्ती उसे अपने साथ रखना चाहता है और मुस्लिम धर्म कबूल कराना चाहता है।

इस मामले की जानकारी जब बाल कल्याण समिति अध्यक्ष दीपक तिवारी को हुई तो उन्होंने कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट के आरोप के तहत केस दर्ज किया गया है।

युवक ने बच्चों के सामने महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की।

शिकायत में धर्म परिवर्तन का जिक्र नहीं

लव जिहाद से जुड़े मामले को लेकर सीएसपी का कहना है कि महिला की शिकायत में धर्म परिवर्तन जैसी कोई बात का जिक्र नहीं है। यदि वह अपने बयान में इसका उल्लेख करती है तो संबंधित धाराओं में भी केस दर्ज किया जाएगा। बुधवार रात महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

दो बच्चों के साथ रहती है महिला

जानकारी के अनुसार, महिला के दो बच्चे हैं, पति नहीं है। महिला अकेली अपने घर में रहती है और मजदूरी कर गुजारा करती है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उस पर दबाव बना रहा था।

लोग वहां से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया।

लोग वहां से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments