Wednesday, July 1, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशविधायक टेकाम पर प्राचार्य को बदनाम करने का आरोप: खोखरा विद्यालय...

विधायक टेकाम पर प्राचार्य को बदनाम करने का आरोप: खोखरा विद्यालय के प्रिंसिपल बोले- 15 दिन में मांगे माफी वर्ना कोर्ट में होंगे शिकायत – Sidhi News


सीधी जिले के धौहनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह टेकाम पर एक प्राचार्य ने मानहानि का केस दर्ज कराने की बात कही है। खोखरा विद्यालय के प्राचार्य अभिमन्यु सिंह ने विधायक समेत तीन लोगों को कानूनी नोटिस भेजा है।

.

विधायक पर सार्वजनिक रूप से बदनाम करने का आरोप

प्राचार्य ने अपने वकील अर्जुन सिंह के माध्यम से नोटिस जारी किया है। उनका कहना है कि विधायक ने मुझे सार्वजनिक रूप से बदनाम किया है। न्यूजपेपर्स में उन्हें आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया गया है। मुझ पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। मेरे खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं है।

मानसिक रूप से परेशान करने का भी लगाया आरोप

प्राचार्य अभिमन्यु सिंह ने ग्राम भगवार की एक जमीन को लेकर भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वहां उनकी निजी भूमि है। उसके पास ही विधायक के भतीजे ने जमीन खरीदी है। तब से उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

अभिमन्यु सिंह का कहना है कि उन पर जानबूझकर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

विधायक से सार्वजनिक माफी की मांग

प्राचार्य ने 15 दिन का समय दिया है। इस दौरान विधायक और अन्य आरोपियों को सार्वजनिक माफी मांगनी होगी। ऐसा नहीं होने पर वे कोर्ट में मानहानि का केस दायर करेंगे।

इस मामले पर विधायक कुंवर सिंह टेकाम से संपर्क किया गया। उन्होंने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। उनका मोबाइल फोन भी बंद मिला।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments