Tuesday, July 7, 2026
Homeराज्यराजस्तानराजेश पायलट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित: 12 गांवों के...

राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित: 12 गांवों के पंच-पटेल हुए शामिल, किसान हितैषी नीतियों को किया याद – Karauli News



कैमरी गांव के जगदीश धाम उद्यान में कांग्रेस के दिवंगत नेता राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

करौली के नादौती उपखण्ड स्थित कैमरी गांव के जगदीश धाम उद्यान में कांग्रेस के दिवंगत नेता राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जगदीश उद्यान में स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

.

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य शीशराम खटाना और मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ आसपास के 12 गांवों के पंच-पटेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

वक्ताओं ने राजेश पायलट के सरल स्वभाव की चर्चा की। उन्होंने याद किया कि पायलट ने हमेशा गरीब, किसान और आमजन की आवाज को बुलंद किया। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वर्गीय नेता के विचारों को आत्मसात कर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

जिले के विभिन्न स्थानों पर भी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में राजेश पायलट के जीवन और कार्यों पर चर्चा की गई। समारोह में युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भावुक माहौल में संपन्न हुआ।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments