Friday, July 17, 2026
Homeटेक्नोलॉजीOnePlus के फोन में अब नहीं मिलेगा OxygenOS, कंपनी ने की बड़ी...

OnePlus के फोन में अब नहीं मिलेगा OxygenOS, कंपनी ने की बड़ी घोषणा


OnePlus ने यूरोप और अमेरिकी बाजार में एग्जिट की खबरों के बीच भारत में बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने अपने सॉफ्टवेयर स्ट्रेटेजी में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है। कंपनी के Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च होने वाले फोन में OxygenOS नहीं मिलेगा। अब कंपनी के फोन भारत में भी ColorOS के साथ पेश किए जाएंगे। वनप्लस पहले ही चीनी मार्केट में अपने डिवाइसेज ColorOS के साथ लॉन्च करता आ रहा है।

क्यों लिया फैसला?

OnePlus, Realme और Oppo के बिजनेस अब एक ही अंब्रेला के तहत दिखेंगे। इसके लिए चीनी कंपनी ने बड़े ग्लोबल रिस्ट्रक्चर की तैयारी की है। OnePlus का OxygenOS, Oppo का ColorOS और Realme का Realme UI तीनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। ऐसे में कंपनी अलग-अलग मार्केट में अलग-अलग यूजर इंटरफेस नहीं रखना चाहती है ताकि उन्हें ज्यादा स्टेबल, भरोसेमंद और फ्यूचर रेडी सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिल सके।

चीनी ब्रांड के इस घोषणा से साफ है कि OnePlus 16 को ColorOS 17 के साथ पेश किया जाएगा। यह ब्रांड का पहला डिवाइस होगा, जिसमें Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस ऑपरेटिंग सिस्टम के एलिजिबल डिवाइसेज की लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की है। जल्द ही, इसे लेकर घोषणा की जा सकती है।

अमेरिकी और यूरोपीय बाजार से एग्जिट

इसके अलावा OnePlus ने अमेरिकी कम्युनिटी फोरम के जरिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने कम्युनिटी फोरम के जरिए कंफर्म किया है कि अमेरिका, यूरोप और कनाडा के मार्केट से वनप्लस एग्जिट करने वाला है। यह कंपनी के ग्लोबल स्ट्रेटेजी एडजस्टमेंट का हिस्सा है। हालांकि, इन रीजन में OnePlus के डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को लगातार सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।

OnePlus के यूरोप और अमेरिकी मार्केट से एग्जिट लेने के साथ-साथ एक और खबर सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कंपनी अगले साल यानी 2027 में भारतीय बाजार से भी एग्जिट ले सकती है। हालांकि, इसे लेकर वनप्लस की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके उलट कंपनी भारत में Nord N सीरीज के नए मॉडल्स लॉन्च करने वाली है। भारत में Nord सीरीज को कंपनी एक्सपेंड कर रही है।

यह भी पढ़ें – Apple की भारत में नई सेल, सस्ते मिल रहे iPad Air, MacBook Air जैसे डिवाइसेज





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments