Friday, July 17, 2026
Homeराज्यदिल्लीNEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास: इनमें 58%...

NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास: इनमें 58% से ज्यादा छात्राएं; आठ राज्यों के 17 टॉपर्स को 700 से ज्यादा अंक


नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इनमें से 11.21 लाख स्टूडेंट्स मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य स्नातक मेडिकल कोर्स के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

सफल उम्मीदवारों में 58% से ज्यादा छात्राएं हैं। 8 राज्यों के 17 स्टेट टॉपर्स ने 720 में से 705 या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 1.7 लाख से अधिक स्टूडेंट्स सफल हुए, जबकि लक्षद्वीप से सबसे कम 43 स्टूडेंट्स क्वालिफाई कर सके।

138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से ज्यादा अंक हासिल किए। इनमें 93% से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पहली बार NEET परीक्षा दी थी। 99% टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच है। इस साल 3 मई को NEET परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के कारण NTA ने 11 जून को दोबारा परीक्षा कराई थी।

NEET-UG 2026 की परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 13 भाषाओं में हुई, जिसमें देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विदेशों के स्टूडेंट्स ने भी हिस्सा लिया। इस साल परीक्षा देश और विदेश के 551 शहरों में बने 5,440 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई।

2027 से कंप्यूटर आधारित होगी NEET परीक्षा

पेपर लीक के बाद सरकार ने NEET परीक्षा में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। 2027 से NEET-UG कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। फिलहाल परीक्षा ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में होती है।

नई व्यवस्था में स्टूडेंट्स कंप्यूटर पर सवाल हल करेंगे। हालांकि, सिलेबस, प्रश्नों की संख्या, विषय और मार्किंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं होगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए पहले से मॉक टेस्ट और डेमो की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि वे नए सिस्टम के अनुसार तैयारी कर सकें।

सुधारों के लिए बनी थी समिति

जून 2024 में शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा सुधारों के लिए पूर्व ISRO अध्यक्ष के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति बनाई थी। समिति को परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए सुझाव देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments