बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के रमवापुर राजा गांव में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक युवक की टूल्लू पंप के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सुरेश गुप्ता (30) को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, रमवापुर राजा निवासी सुरेश गुप्ता (30) पुत्र बजरंगी प्रसाद गुप्ता बुधवार शाम अपने घर पर लगे नल के टूल्लू पंप के पास किसी काम से गए थे। इसी दौरान वह पंप में उतर रहे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय सुरेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में गहरा शोक छा गया। परिजनों का बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।
Source link
बस्ती में टूल्लू पंप के करंट से युवक की मौत: घर पर हुआ हादसा, जिला अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम – Basti News
RELATED ARTICLES

