Tuesday, July 14, 2026
Homeराज्यराजस्तानअवैध खनन की कमाई पर पुलिस का शिकंजा: हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति...

अवैध खनन की कमाई पर पुलिस का शिकंजा: हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, 6 मामले दर्ज – Baran News




बारां में पुलिस ने अवैध खनन से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मांगरोल थाना क्षेत्र के एक आदतन अपराधी की अवैध कमाई से बनाई गई चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस ने आरोपी की संपत्तियों की कुर्की के लिए अनुमोदन की अनुशंसा की है। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि मांगरोल थानाधिकारी विनोद कुमार मीणा की टीम ने यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि मांगरोल निवासी राजेन्द्र वैष्णव उर्फ राजू (40) ने अवैध खनन से अर्जित आय से 2 ट्रैक्टर, एक निर्माणाधीन मकान और बैंक खाते में संपत्ति बनाई है।
पुलिस ने इन संपत्तियों को अपराध से अर्जित आय मानते हुए कुर्क करने की अनुशंसा की है। सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, राजेन्द्र वैष्णव आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ मांगरोल, विज्ञान नगर (कोटा) और अयाना थानों में अवैध खनन, चोरी, लोक सेवक पर हमला, चौथ वसूली और हत्या के प्रयास सहित कुल 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments