Sunday, July 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपुलिस ने बिहार की भटकी महिला को परिजनों से मिलाया: हरदोई...

पुलिस ने बिहार की भटकी महिला को परिजनों से मिलाया: हरदोई में मिली महिला, बेटे को सुपुर्द कर घर भेजा – Hardoi News




हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र की इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 चौकी पुलिस ने रविवार दोपहर 3 बजे बिहार के कटिहार जिले की एक भटकी महिला को उसके परिजनों से मिलवाया। पुलिस की तत्परता और लगातार प्रयासों के चलते महिला सुरक्षित अपने घर लौट सकी। जानकारी के अनुसार, कालिया देवी (पत्नी सत्यनारायण मंडल), निवासी फसिया टोला, पोस्ट तीनगछिया, जिला कटिहार (बिहार) कुछ दिन पहले भटकते हुए हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र में पहुंच गई थीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 चौकी पुलिस ने महिला को अपनी सुरक्षा में लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला की पहचान स्थापित करने और उनके परिजनों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। काफी प्रयासों के बाद पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित करने में सफल रही। सूचना मिलने पर शनिवार को महिला का बेटा रामानंद मंडल इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 चौकी पहुंचा। पुलिस ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को सुरक्षित उसके बेटे के सुपुर्द कर दिया। इस कार्य में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 चौकी प्रभारी आकांक्षा सिंह, दीवान उदयवीर सिंह और पुलिसकर्मी अवनीश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों ने कछौना पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments