सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब एक हफ्ते पहले रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवतियों ने छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी से नाराज होकर युवक की पिटाई कर दी थी। हालांकि, मामले में अब तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। रेलवे ओवरब्रिज के पास राहगीरों ने बनाया वीडियो जानकारी के मुताबिक, घटना बरगवां थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के पास की है। स्थानीय निवासी आंचल तिवारी ने बताया कि सोमवार शाम दो युवतियां एक युवक की पिटाई कर रही थीं। पूछने पर युवतियों ने बताया कि बाजार से गुजरने के दौरान युवक ने उन पर अभद्र टिप्पणी की थी। इससे नाराज होकर उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस बोली-शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी दैनिक भास्कर से बातचीत में बरगवां थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी है। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। थाना प्रभारी ने कहा कि यदि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
Source link
छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई, VIDEO: बरगवां में दो युवतियों ने सड़क पर पीटा; थाने में अब तक शिकायत नहीं – Singrauli News
RELATED ARTICLES

