बैतूल में मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रस्तावित मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार (12 जुलाई) को शहर के कई इलाकों में चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33/11 केवी टिकरी सब स्टेशन पर रखरखाव कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी के बैतूल जोन-2 के प्रबंधक ने बताया कि मेंटेनेंस के दौरान 11 केवी टिकरी, सदर, टाउन-1 और टाउन-2 फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली प्रभावित क्षेत्रों में बच्चा जेल, प्रताप वार्ड, महावीर वार्ड, अखाड़ा चौक, जेरी चौक, गाड़ाघाट पंप, नागदेव मंदिर, ईशाई चौक, नर्स ट्रेनिंग स्कूल, कृष्णापुरा, मोती वार्ड, गोठी कॉलोनी, दादावाड़ी, फांसी खदान, गौठाना नाका, शारदा नगर, वैष्णवी नगर, गंगोत्री कॉलोनी, कमानी गेट, थाना चौक, मांग मोहल्ला, दुर्गा वार्ड, गुड़ बाजार, गांधी चौक, साईं मंदिर, ग्रीन स्टेट कॉलोनी और भुजलिया घाट शामिल हैं। सदर, टाउन-1 और टाउन-2 फीडर भी रहेंगे बंद इसके अलावा एमपीईबी कॉलोनी, अग्निहोत्री कॉलोनी, सतपाल आश्रम, गेंदा चौक, ब्रह्माकुमारी आश्रम, मानस नगर, आईटीआई, एफसीआई गोदाम, विनायक रेजीडेंसी, दारू भट्टी रोड, मिल्क प्लॉट, एचएमटी फैक्ट्री, लिंक रोड, चंद्रशेखर वार्ड, कारगिल चौक, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, बारस्कर कॉलोनी, इंदिरा वार्ड, आजाद वार्ड, गर्ल्स कॉलेज, कोठी बाजार, कंपनी गार्डन, वीवीएम कॉलेज, तल्लैया मोहल्ला, अंबेडकर चौक, राठी अस्पताल, ड्रीम होम्स कॉलोनी, नेहरू पार्क, बस स्टैंड, एमजी कॉम्प्लेक्स, लल्ली चौक और सीमेंट रोड क्षेत्र की बिजली भी बंद रहेगी। कोर्ट और सरकारी कार्यालयों की सप्लाई भी प्रभावित 11 केवी टाउन-1 फीडर से जुड़े कोर्ट परिसर, मुल्ला पेट्रोल पंप, पुलिस पेट्रोल पंप, पुलिस कंट्रोल रूम, जिला पंचायत, ट्राइबल कार्यालय और एमपीईबी कार्यालय क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Source link
बैतूल के कई इलाकों में कल चार घंटे की कटौती: टिकरी सब स्टेशन पर मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई रहेगी प्रभावित – Betul News
RELATED ARTICLES

