सिंगरौली जिले के पुलिस महकमे में बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सियाज के एम द्वारा जारी आदेश के तहत नौ निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक अनिल पटेल को नवानगर थाना प्रभारी से हटाकर बरगवां थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, राकेश साहू को सरई से नवानगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक प्रह्लाद सिंह मरस्कोले को सरई थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। नीरज सिंह चौहान को गोमा चौकी से निगरी चौकी प्रभारी बनाया गया है। संदीप नामदेव को सासन से बंधौरा चौकी का प्रभार मिला है, जबकि गुरुदत्त सिंह को बरका चौकी से निवास चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश इसी क्रम में, शिवम सिंह को सरई थाना से गोमा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बी.एल. बैसले को बंधौरा से सासन चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक विनय प्रकाश शुक्ला को निगरी चौकी से बैढ़न थाना भेजा गया है। पुलिस विभाग के अनुसार, इस प्रशासनिक फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा पुलिसिंग को मजबूत करना है। नए पदस्थापना आदेश के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार देर रात जारी इस आदेश के बाद जिले के नवानगर, बरगवां, सरई, बैढ़न सहित कई थानों और चौकियों में नए प्रभारी तैनात हो गए हैं। पुलिस महकमे के इस बदलाव को आगामी प्रशासनिक व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Source link
सिंगरौली पुलिस में फेरबदल, 9 अधिकारियों के तबादले: नवानगर, बरगवां, सरई सहित कई थानों-चौकियों की अधिकारी बदली – Singrauli News
RELATED ARTICLES

