Wednesday, July 8, 2026
Homeटेक्नोलॉजीमोटोरोला ने भारत में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, जानें...

मोटोरोला ने भारत में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, जानें क्या है कीमत


Motorola G77 Power 5G भारत में लॉन्च हो गया है। मोटोरोला का यह नया स्मार्टफोन 7000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरे जैसे फीचर्स से लैस है। इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का चिपसेट का यूज किया है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 59 घंटे यानी लगभग ढ़ाई दिन का बैकअप देगी। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में Motorola G67 Power को भारतीय बाजार में उतार चुकी है।

Motorola G77 Power की कीमत

Motorola G77 Power को भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB में पेश किया गया है। फोन की कीमत 25,999 रुपये है। इस फोन को कंपनी ने Pantone Fuchsia Red, Pantone Impenetrable, Pantone Laurel Green और Pantone Nautical Blue कलर ऑप्शन में पेश किया है। फोन की सेल 13 जुलाई को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। यह फोन 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

Motorola G77 Power के फीचर्स

मोटोरोला का यह फोन 6.72 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इसमें LCD पैनल का यूज किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक की है। यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।










Motorola G77 Power फीचर्स
डिस्प्ले 6.72 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 7000mAh, 30W
कैमरा 50MP, 8MP, 32MP
OS Android 16

इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट यूज किया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

Motorola G77 Power के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन Sony LYT 600 सेंसर दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और एक 2-इन-1 लाइट सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

यह भी पढ़ें – Google Pixel 11 सीरीज की कीमत, लॉन्च डेट समेत कई जानकारियां आई सामने





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments