Tuesday, July 7, 2026
Homeराज्यबिहारहथियार के साथ फोटो पोस्ट करने पर युवक अरेस्ट: कैमूर में...

हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने पर युवक अरेस्ट: कैमूर में सोशल मीडिया पर वायरल फोटो पर पुलिस की कार्रवाई, देवर्जीकला से आरोपी को भेजा जेल – Kaimur News




कैमूर के भभुआ में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो पोस्ट कर रौब झाड़ना एक युवक को महंगा पड़ गया। वायरल तस्वीर का संज्ञान लेते हुए भभुआ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वायरल फोटो के बाद हुई कार्रवाई भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान देवर्जीकला गांव निवासी नरेश राम के 20 वर्षीय पुत्र बल्लू राम के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ उसकी तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी जांच के बाद दबोचा गया आरोपी गठित टीम में तकनीकी शाखा और भभुआ थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने पहले वायरल तस्वीर की सत्यता और आरोपी की पहचान की पुष्टि की। इसके बाद उसके ठिकाने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वायरल तस्वीर में दिख रहा हथियार अवैध था या नहीं और उसे कहां से प्राप्त किया गया। पुलिस की चेतावनी पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments