Monday, July 6, 2026
Homeराज्यबिहारचीनी मिल के लिए 30 हजार एकड़ में गन्ना खेती: लक्ष्य...

चीनी मिल के लिए 30 हजार एकड़ में गन्ना खेती: लक्ष्य पूरा करने के लिए जागरूकता अभियान चलेगा, डीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक – Darbhanga News


दरभंगा समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में डीएम ने जिला अभियान समिति की बैठक की। जिसमें गन्ना क्षेत्र विस्तार, किसानों के पंजीकरण और जागरूकता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सहायक निदेशक (ईख विकास) ने बताया कि एक चीनी

.

डीएम ने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों से कहा कि वे अधिक से अधिक किसानों को गन्ना किसान के रूप में पंजीकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जुलाई तय है। गन्ना एक नकदी फसल (कैश क्रॉप) है, जिससे किसानों को कम लागत में बेहतर लाभ और बिक्री के बाद तत्काल नकद आय प्राप्त होती है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक।

गांवों की जल्द पहचान पहचान करने के निर्देश

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गन्ना उत्पादन के लिए संभावित गांवों की जल्द पहचान की जाए और हर पंचायत में किसानों के साथ नियमित बैठक कर उन्हें गन्ना खेती के आर्थिक लाभ, सरकारी योजनाओं और तकनीकी सहायता की जानकारी दी जाए।

उन्होंने पंचायत स्तर पर अभियान समिति एवं जीविका दीदियों के सहयोग से हर सप्ताह और प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से अभियान समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश

अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को गन्ना किसान पंजीकरण, सहकारी समिति की सदस्यता, सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं और अन्य उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान गन्ना खेती अपनाने के लिए प्रेरित हों।

साथ ही सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर पोर्टल के माध्यम से किसानों का आवेदन और पंजीकरण समय से हो। बैठक में बताया गया कि अभियान समिति के सदस्य रोज गांवों और पंचायतों में जाकर किसानों को गन्ना खेती के लिए प्रेरित करेंगे और सरकार की विभिन्न योजनाओं-प्रोत्साहन प्रावधानों का प्रचार-प्रसार करेंगे।

बैठक में ये रहे मौजूद

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे सीसीएस बिहार पोर्टल पर अपनी डीबीटी आईडी के माध्यम से समय पर पंजीकरण कराएं, ताकि गन्ना विकास से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके। बैठक में उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ, सहायक निदेशक (ईख विकास) अभिनय प्रियदर्शी, जिला ईंख पदाधिकारी पुष्कर राज, ईंख प्रसार पदाधिकारी राहुल देव, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments