ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर (टीपी नगर) में रविवार रात एक युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी शिवा सविता (19) के रूप में हुई है। वह अपने चचेरे भाई के साथ ग्वालियर में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों चचेरे भाई साथ रहते थे पुलिस के अनुसार, शिवा सविता और उसका चचेरा भाई सत्यम सविता (17) बहोड़ापुर के टीपी नगर में किराए का कमरा लेकर रहते थे। दोनों मजदूरी कर अपना गुजारा करते थे। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों रोज की तरह काम पर गए थे। पेट दर्द का बहाना बनाकर काम से लौट आया काम के दौरान शिवा ने अपने भाई सत्यम से कहा कि उसके पेट में तेज दर्द हो रहा है और वह आराम करने के लिए कमरे पर जा रहा है। इसके बाद वह काम छोड़कर कमरे पर लौट आया, जबकि सत्यम काम पर ही रुका रहा। शाम करीब 6 बजे काम खत्म होने के बाद सत्यम अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने चला गया। रात में जब वह कमरे पर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब उसने खिड़की से अंदर देखा तो शिवा फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह देखते ही उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल बहोड़ापुर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस, शव को फंदे से उतारा सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को फंदे से नीचे उतारा और जांच शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। नहीं मिला सुसाइड नोट, मोबाइल की जांच करेगी पुलिस घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अब उसकी कॉल डिटेल, आखिरी चैट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जाएगी, ताकि आत्महत्या की वजह सामने आ सके। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में दे दी है। परिजनों के ग्वालियर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Source link
ग्वालियर में यूपी के युवक ने लगाई फांसी: पेट में दर्द है…कहकर घर लौटा था, रात को भाई आया शव फंदे पर देखा – Gwalior News
RELATED ARTICLES

