Monday, July 6, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशप्रयागराज के छावनी अस्पताल में मेनोपॉज OPD जल्द: अगले हफ्ते से...

प्रयागराज के छावनी अस्पताल में मेनोपॉज OPD जल्द: अगले हफ्ते से जांच-इलाज शुरू, ब्लड टेस्ट से लेकर दवा तक सब फ्री – Prayagraj (Allahabad) News




प्रयागराज के छावनी सामान्य अस्पताल में अब शहर की पहली मेनोपॉज ओपीडी शुरू होने जा रही है। महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह विशेष सुविधा अगले सप्ताह से उपलब्ध होगी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में होने वाली मेनोपॉज से जुड़ी समस्याओं का निदान और मुफ्त इलाज यहां किया जाएगा। ओपीडी में तीन विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात होंगे । एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक वरिष्ठ फिजिशियन और एक मनोचिकित्सक। अस्पताल प्रमुख अधीक्षक डॉ. वैशाली सिंह ने बताया कि मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के व्यवहार में परिवर्तन आता है, जिसे समझना बेहद जरूरी होता है। लेकिन अधिकांश लोग इसके बारे में जानते नहीं हैं, जिससे पारिवारिक और मानसिक समस्याएं बढ़ती हैं। मेनोपॉज ओपीडी सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी । सोमवार, बुधवार और बृहस्पतिवार। आने वाली महिलाओं के लिए ब्लड टेस्ट सहित सभी आवश्यक जांचें बिल्कुल मुफ्त होंगी। ओपीडी में काउंसलिंग के साथ दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी। साथ ही मरीजों के साथ आए परिजनों और पतियों को भी मेनोपॉज के लक्षण और व्यवहारिक बदलावों के बारे में जागरूक किया जाएगा ताकि घरेलू सहयोग बढ़े और मानसिक तनाव कम हो। मेनोपॉज सामान्यतः 40 से 55 वर्ष की आयु के बीच आता है और तब माना जाता है जब किसी महिला को लगातार 12 महीने तक मासिक धर्म न आए। इसके प्रमुख लक्षणों में अनियमित पीरियड, अचानक हॉट फ्लैश, रात में ज्यादा पसीना, अनिद्रा, मूड स्विंग और वजन बढ़ना शामिल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments