Saturday, July 4, 2026
Homeराज्यबिहारपूर्णिया सौरा नदी में डूबने से छात्र की मौत: कोचिंग के...

पूर्णिया सौरा नदी में डूबने से छात्र की मौत: कोचिंग के बाद नदी में नहाने गए थे तीन दोस्त, गहरे पानी में जाने से हादसा – Purnia News




आईटीआई में दाखिले का सपना लेकर पूर्णिया में रहकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र की सौरा नदी में डूबने से मौत हो गई। कोचिंग क्लास खत्म होने के बाद तीन दोस्त नहाने के लिए नदी पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही मिनटों में हंसी-मजाक चीख-पुकार में बदल गया। एक छात्र का पैर फिसला और वह गहरे पानी में समा गया। साथ मौजूद दोनों दोस्तों ने जान जोखिम में डालकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। मृतक की पहचान रूपौली निवासी अरसद छापरी के बेटे मो हड़काप के रूप में हुई है। अरसद पूर्णिया के मधुबनी काली मंदिर के पास किराये के मकान में रहकर आईटीआई प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आमिर और कुर्बान के साथ कोचिंग में पढ़ता था मृतक के पिता अरसद छापरी ने बताया कि हड़काप अपने दोस्त आमिर और कुर्बान के साथ कोचिंग में पढ़ता था। तीनों की दोस्ती कोचिंग में हुई थी। पढ़ाई खत्म होने के बाद वे सौरा नदी में नहाने पहुंचे। इसी दौरान हड़काप का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आमिर और कुर्बान ने बिना समय गंवाए उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नदी की गहराई और बहाव के आगे उनकी कोशिश नाकाम रही। देखते ही देखते हड़काप नदी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद छात्र का शव नदी से बाहर निकाला। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments