Saturday, July 4, 2026
Homeफूडघर पर बनाएं बिहारी स्टाइल कश्मीरी दम आलू, स्वाद ऐसा कि मेहमान...

घर पर बनाएं बिहारी स्टाइल कश्मीरी दम आलू, स्वाद ऐसा कि मेहमान पूछेंगे रेसिपी


X

घर पर बनाएं बिहारी स्टाइल कश्मीरी दम आलू, स्वाद ऐसा कि मेहमान पूछेंगे रेसिपी

 

arw img

अगर आप आलू की साधारण सब्जी से अलग कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो बिहारी स्टाइल कश्मीरी दम आलू एक बेहतरीन विकल्प है. दही की हल्की खटास, कश्मीरी लाल मिर्च का रंग, देसी घी और खास मसालों का स्वाद इस डिश को रेस्टोरेंट जैसा जायका देता है. इस बनाने के लिए सबसे पहले दही में कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, सौंफ पाउडर, सोंठ पाउडर और नमक मिलाएं. इसके बाद भीगी हुई साबुत लाल मिर्च और काजू का पेस्ट बनाकर इस मिश्रण में मिला दें. उबले हुए छोटे आलुओं को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद जीरा, तेजपत्ता व हींग का तड़का लगाकर तैयार मसाले के साथ धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक दम पर पकाएं. आखिर में कसूरी मेथी डालते ही बिहारी स्टाइल कश्मीरी दम आलू तैयार हो जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments