Friday, July 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहरदोई में करंट लगने से दंपती की मौत: पंखा ठीक करते...

हरदोई में करंट लगने से दंपती की मौत: पंखा ठीक करते समय पत्नी को लगा करंट, बचाने गए पति की भी गई जान – Bharakhani(Sawayajpur) News




हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के ग्राम सहजनपुर में शुक्रवार शाम को करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सहजनपुर निवासी 65 वर्षीय राममोहन मिश्रा और उनकी 57 वर्षीय पत्नी सरस्वती मिश्रा की करंट लगने से जान चली गई। बताया गया कि सरस्वती पंखा ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने के प्रयास में राममोहन मिश्रा भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। राममोहन मिश्रा खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में उनके छह बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियों का विवाह हो चुका है। दो पुत्रों में गौरव विवाहित हैं, जबकि उत्सव अविवाहित हैं। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments