Friday, July 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशाजापुर में 4-5 जुलाई को 4 घंटे बिजली कटौती: फोरलेन निर्माण...

शाजापुर में 4-5 जुलाई को 4 घंटे बिजली कटौती: फोरलेन निर्माण के लिए लाइन शिफ्टिंग से कई क्षेत्र प्रभावित – shajapur (MP) News



शाजापुर में फोरलेन हाईवे निर्माण के कारण 4 और 5 जुलाई 2026 को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी बिजली लाइन शिफ्टिंग के चलते यह कटौती सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक की जाएगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने के लिए आवश

.

कंपनी के अनुसार, लालघाटी उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी जेल फीडर, 11 केवी इमरजेंसी फीडर और 11 केवी शाजापुर प्रथम फीडर पर लाइन शिफ्टिंग का कार्य होगा। इस कार्य के कारण दोनों दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

बिजली कटौती से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जिला पंचायत, जिला जेल, कलेक्ट्रेट, ट्रॉमा सेंटर, डाइट कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, एसपी कार्यालय, विजय नगर, ज्योति नगर, राजराजेश्वरी मंदिर, डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल, लक्ष्मी नगर, राधास्वामी आश्रम, लोधियों रोड, हरियापुरा, पाटीदार नर्सिंग होम, टेंशन चौक, कॉलेज के पीछे का क्षेत्र, गांधी हॉल, पुलिस लाइन और होमगार्ड कार्यालय सहित आसपास के कई इलाके प्रभावित होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments