Friday, July 3, 2026
HomeबॉलीवुडNational Film Awards 2026: जानें कब-कहां और कैसे FREE में देख सकेंगे...

National Film Awards 2026: जानें कब-कहां और कैसे FREE में देख सकेंगे विनर्स का ऐलान


Last Updated:

National Film Awards 2026: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का इंतजार आज, 3 जुलाई को खत्म होने जा रहा है. देशभर के फिल्म प्रेमियों और फिल्म इंडस्ट्री की नजरें इस घोषणा पर टिकी हैं. जाने कहां, कब और कैसे लाइव देख सकेंगे शो.

Zoom

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेता आज घोषित होंगे.

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक ’72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों’ के विजेताओं का इंतजार आखिरकार आज खत्म होने जा रहा है. देशभर के फिल्म प्रेमियों और फिल्म इंडस्ट्री की नजरें इस घोषणा पर टिकी हैं. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा आज 3 जुलाई 2026 को की जाएगी. इसके जरिए साल 2024 में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से प्रमाणित फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा.

इस बार भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ समेत विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. हालांकि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में पहले से नॉमिनेशन घोषित नहीं किए जाते, लेकिन समीक्षकों और दर्शकों के बीच चर्चा के आधार पर कई फिल्में मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं.

जयराज कर रहे हैं जूरी की अगुवाई

इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया की कमान 11 सदस्यीय केंद्रीय जूरी के हाथों में है. जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध फिल्म निर्माता जयराज कर रहे हैं. गौरतलब है कि जयराज इससे पहले साल 2012 में भी नेशनल फिल्म अवार्ड्स की जूरी के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

ये मानें जा रहे हैं दावेदार

मलयालम सिनेमा से ‘ब्रमायुगम’, ‘मंजुम्मेल बॉयजट और ‘किष्किंधा कांडम’ को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. वहीं हिंदी फिल्मों में ‘आर्टिकल 370’, ‘श्रीकांत’ और ‘चंदू चैंपियन’ चर्चा में हैं. तमिल सिनेमा से ‘महाराजा’, ‘मेयाझगन’ और ‘अमरन’, जबकि तेलुगु फिल्मों में ‘कल्कि 2898 AD’, ‘लकी भास्कर’ और’ देवरा: पार्ट 1′ को लेकर भी काफी चर्चा है. एक्टिंग में मामूट्टी, शिवकार्तिकेयन, विजय सेतुपति, कार्थी और साई पल्लवी जैसे कलाकारों के नाम संभावित दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं.

कब-कहां और कैसे देख सकेंगे विनर्स का ऐलान

देशभर के फिल्म प्रेमी और दर्शक इस भव्य घोषणा को आज शाम लाइव देख सकते हैं. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और एक्स हैंडल पर इस पूरे कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा. हालांकि, मंत्रालय ने अभी तक प्रेस कॉन्फ्रेंस का कोई आधिकारिक तय समय घोषित नहीं किया है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि विजेताओं की घोषणा आज दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच शुरू हो सकती है.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments