Thursday, July 2, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में 44 जरूरतमंद मरीजों की होगी मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी: विजनरी...

दिल्ली में 44 जरूरतमंद मरीजों की होगी मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी: विजनरी अभियान शुरू, डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल- मातानंद वेलफेयर फाउंडेशन की पहल – New Delhi News




आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर नेत्र उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एंटोड फार्मा की सीएसआर इकाई मातानंद वेलफेयर फाउंडेशन ने डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के सहयोग से ‘विजनरी 44’ अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत 44 जरूरतमंद मरीजों की नि:शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी कराई जाएगी। अभियान की शुरुआत कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक्खिल के. मसूरकर के 44वें जन्मदिन के अवसर पर की गई। पहल का उद्देश्य केवल मुफ्त सर्जरी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को समय पर नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद की पहचान और इलाज के प्रति जागरूक करना भी है। अस्पताल के सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों तक गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंच सकें। भारत में मोतियाबिंद भी अंधता का बड़ा कारण विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में मोतियाबिंद अंधता का सबसे बड़ा कारण है, जिसे समय रहते रोका जा सकता है। समय पर जांच और अपेक्षाकृत सरल सर्जरी से अधिकांश मरीजों की दृष्टि सुरक्षित की जा सकती है। हालांकि जागरूकता की कमी और आर्थिक बाधाओं के चलते बड़ी संख्या में लोग समय पर उपचार नहीं करा पाते। डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. उमंग माथुर ने कहा कि मोतियाबिंद का उपचार पूरी तरह संभव है। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और इलाज सुनिश्चित कर रोकी जा सकने वाली अंधता के मामलों में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से नियमित नेत्र जांच कराने और शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments