Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यराजस्तानततारपुर थाने के पास मिला युवक का शव: हाथ में मिला...

ततारपुर थाने के पास मिला युवक का शव: हाथ में मिला इंजेक्शन, पास ही मिली बहरोड़ से चोरी हुई बाइक, शिनाख्त नहीं हुई – Khairthal-Tijara News




खैरथल-तिजारा जिले के ततारपुर थाना परिसर के पास सोमवार शाम 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी महावीर सिंह शेखावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक के हाथ में इंजेक्शन लगा मिला है, पुलिस मौत के कारणों को लेकर जांच कर रही है। चोरी की बाइक के साथ मिला शव पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए माॅर्च्युरी में रखवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई। जांच में सामने आया कि यह बाइक सोमवार को ही बहरोड़ क्षेत्र से चोरी हुई थी। बाइक मालिक कांकर छाजा निवासी जयराम ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे अपनी बाइक कैनरा बैंक के बाहर खड़ी कर ड्यूटी(गनमैन) पर गए थे। शाम को लौटने पर बाइक गायब मिली, जिसके बाद बहरोड़ थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया गया। थानाधिकारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया – मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक की मौत और चोरी की बाइक के बीच कोई संबंध है या नहीं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments