Monday, June 29, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशप्रयागराज में 11वीं के छात्र की करंट से मौत: पंखे का...

प्रयागराज में 11वीं के छात्र की करंट से मौत: पंखे का तार हटाते समय हुआ हादसा, कटका गांव का मामला – Prayagraj (Allahabad) News




प्रयागराज के करछना के कटका गांव में सोमवार को करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आनन फानन में युवक को घरवाले अस्पताल ले जाने का प्रयास किया लेकिन युवक दम तोड़ चुका था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक छात्र मुकेश का घर दुकान से 200 मीटर की दूरी पर है। वह रोज दुकान बंद करने के बाद बाहर टीन शेड के नीचे पंखा लगाकर सोता था। रविवार की रात भी दुकान को बंद करने के बाद वह टीन शेड के नीचे सो गया। भोर में जब वह उठा और पंखा हटाने लगा तो तार की चपेट में आ गया। इसके बाद पंखा उसके ऊपर गिर गया। इस्दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। भोर में गांव के लोगों ने उसे देखा तो उसके घरवालों को सूचना दी। इसके बाद घरवाले पहुंचे तो देखा कि मुकेश की मौत हो चुकी थी। करछना थाना अंतर्गत कटका गांव के रहने वाले आजाद केसरवानी के चार बेटे है। दूसरे नम्बर का बेटा मुकेश 11वीं में पढ़ता था। आजाद सिंह गांव के किनारे ही किराने की दिनांक चलाते है। मुकेश दुकान बंद कर सो गया। भोर में उठने के दौरान फर्राटा फंखे को वह हटाने लगा। इस दौरान वह पंखा उसके ऊपर गिरा और वह करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तत्काल लोगो ने पहुंचकर छात्र को अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments