Sunday, June 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशदिशा की बैठक सम्पन्न ,अधिकारियों को दिए गए निर्देश0: सपा विधायक...

दिशा की बैठक सम्पन्न ,अधिकारियों को दिए गए निर्देश0: सपा विधायक ने अपने विधानसभा में 1 लाख रुपये वसूलने का लगाया आरोप – Jaunpur News




जौनपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार दोपहर 12 बजे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुरू हुई। यह बैठक शाम 4 बजे तक चली, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने की। मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज सह-अध्यक्ष के रूप में और नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान कई विभागों के कामकाज पर नाराजगी व्यक्त की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर सांकेतिक बोर्ड सही करवाने और लगाने, कट प्वाइंट दुरुस्त कराने, अमूल फैक्ट्री के पास रंबल स्ट्रिप स्थापित कराने के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने और ब्लैक स्पॉट की सूची उपलब्ध कराने को भी कहा गया। अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। राजस्व विभाग की समीक्षा में मुख्य राजस्व अधिकारी से सुरीश देहाती, जौनपुर-भदोही, आजमगढ़-वाराणसी सहित अन्य स्थानों पर भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की स्थिति की जानकारी ली गई। सभी पात्र किसानों को शीघ्र मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तारों को विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र स्थानांतरित कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सभी विद्यालयों को फर्नीचर, विद्युत और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त करने के निर्देश भी दिए गए। कृषि विभाग को विधानसभावार खाद एवं यूरिया की उपलब्धता की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी से पंजीकृत अस्पतालों, एक्स-रे मशीनों की क्रियाशीलता और सीएचसी मड़ियाहूं में स्टाफ की कमी सहित विभिन्न अस्पतालों की समस्याओं पर जानकारी ली गई और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments