रिशु श्री के टेंडर घोटाले को लेकर तेजस्वी यादव की ओर से सवाल उठाए जाने से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बेगूसराय में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि जब यह घोटाला हुआ, तब संबंधित विभाग की जिम्मेदारी खुद तेजस्वी यादव के पास थी। संबंधित विभाग के मंत्री खुद तेजस्वी थे नीरज कुमार ने कहा है कि रिशु श्री के मामले में सबसे पहले तेजस्वी यादव को जनता को यह जवाब देना चाहिए कि उन्होंने इसमें कितना कमीशन लिया। बिहार में रिशु श्री के जितने भी घोटाले सामने आए हैं, वे सभी उस समय के हैं, जब संबंधित विभाग के मंत्री खुद तेजस्वी यादव हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री होने के नाते इस गड़बड़ी की पूरी जिम्मेदारी तेजस्वी यादव की बनती है। किसी पर भी उंगली उठाने या आरोप लगाने से पहले तेजस्वी को अपने दामन में झांक कर देखना चाहिए। उनका पूरा परिवार मजबूत सबूतों (एविडेंस) के आधार पर कोर्ट में चार्जशीटेड है। उनके खिलाफ अदालत में मुकदमा चल रहा है। ऐसे में दूसरों पर सवाल उठाने का उन्हें कोई नैतिक अधिकार नहीं है। राजनीति में बिना सिर-पैर के आरोप नहीं चलते। आप किसी पर आरोप लगाते हैं, तो पहले उसके ठोस सबूत और प्रमाण जनता के सामने पेश करिए, कोर्ट में साबित करिए। बेवजह आरोप लगाना और गाल बजाना बंद करिए। बिहार की जनता आपकी इस बयानबाजी के झांसे में आने वाली नहीं है।
Source link

