Sunday, June 28, 2026
Homeबॉलीवुडयूट्यूब पर आया 'मिर्जापुर' का असली भौकाल, टीजर रिलीज होते ही नंबर...

यूट्यूब पर आया ‘मिर्जापुर’ का असली भौकाल, टीजर रिलीज होते ही नंबर 1 पर कर लिया कब्जा!


Last Updated:

ओटीटी के बाद अब सिनेमाघरों में मचेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का असली गदर! ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. मेकर्स ने भी कह दिया- ‘ये भी ठीक है!’ जानिए कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी यह फिल्म.

Zoom

नई दिल्ली: ‘मिर्ज़ापुर’ के दीवानों के लिए आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका उन्हें महीनों से बेसब्री से इंतज़ार था. अगर आप भी कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया के स्वैग के फैन हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. ओटीटी की दुनिया में अपना खौफ और जलवा बिखेरने के बाद, अब मिर्ज़ापुर की टोली बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रही है. मेकर्स ने फिल्म का एक बेहद ही दमदार और कड़क टीज़र रिलीज़ कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है.

यह टीजर सोशल मीडिया पर आते ही पूरी तरह से छा गया है. इंटरनेट पर इस समय सिर्फ और सिर्फ मिर्ज़ापुर का ही भौकाल देखने को मिल रहा है. फैंस इस टीज़र को इतना पसंद कर रहे हैं कि इसने रिलीज़ होते ही यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर कब्ज़ा कर लिया है.

मेकर्स बोले- यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंडिंग, ये भी ठीक है!
यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड करने की इस बड़ी कामयाबी को खुद मेकर्स ने फैंस के साथ शेयर किया है. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने अपने ही अंदाज़ में लिखा, “यूट्यूब पर #1 पर ट्रेंड कर रहा है मिर्ज़ापुर द मूवी का टीज़र! ये भी ठीक है. ” इसके साथ ही उन्होंने फैंस को याद दिलाया कि असली भौकाल देखने के लिए उन्हें थोड़ा सा इंतज़ार और करना होगा, क्योंकि यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments