Sunday, June 28, 2026
Homeराज्यराजस्तान1.72 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का आरोपी गिरफ्तार: प्रोडक्ट खरीदे...

1.72 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का आरोपी गिरफ्तार: प्रोडक्ट खरीदे बिना ही रिवॉर्ड ऐप में सेंध लगाई; अब तक 5 गिरफ्तारी – Dausa News




दौसा साइबर थाना पुलिस ने एशियन पेंट्स के मास्टरस्ट्रोक रिवॉर्ड ऐप में तकनीकी सेंध लगाकर करीब 1.72 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, एशियन पेंट्स लिमिटेड के एजीएम ने 11 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कंपनी के रिवॉर्ड प्रोग्राम में हेरफेर कर आरोपियों ने बिना उत्पाद खरीदे ही ट्रायल एंड एरर पद्धति से फर्जी क्यूआर कोड जनरेट किए और कंपनी को 1 करोड़ 72 लाख 86 हजार 297 रुपये का नुकसान पहुंचाया। एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देशन में साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर क्राइम के पुलिस उपाधीक्षक बृजेश मीना के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी सोनू सैनी (23) निवासी काला काकरा वाली ढाणी, लालसोट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इससे पहले अनिल कुमार सैनी, विष्णु कुमार सैनी, रिकु सैनी और राहुल सैनी को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी से अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments