बांदा जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 4 बजे एक देसी शराब के ठेके के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी स्थित देसी शराब के ठेके से लगभग 100 मीटर की दूरी पर हुई। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से युवक को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।
Source link
बांदा में देसी शराब ठेके के पास मिला अज्ञात शव: डॉक्टर ने मृत घोषित किया, पुलिस जांच में जुटी – Banda News
RELATED ARTICLES

