Saturday, June 27, 2026
Homeएजुकेशनदिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, CBSE से रिवैल्यूएशन कराने वाले छात्रों के...

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, CBSE से रिवैल्यूएशन कराने वाले छात्रों के लिए छूट


दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी ने अपने अलग-अलग अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन फेज की शुरुआत की घोषणा की है। यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों में ऑफर किए जाने वाले 73 प्रोग्राम और सौ से ज्यादा बीए प्रोग्राम में एडमिशन सिर्फ सीयूईटी (यूजी)- 2026 में मिले स्कोर के आधार पर होंगे। उन्हीं छात्रों को एडमिशन मिलेगा, जो यूजी बुलेटिन ऑफ इन्फॉर्मेशन 2026-27 में पब्लिश प्रोग्राम-स्पेसिफिक एलिजिबिलिटी को पूरा करते हैं।

सीबीएसई छात्रों के लिए गाइडलाइन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन डीन हनीत गांधी ने बताया कि 12वीं कक्षा के जिन छात्रों ने री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई किया है, लेकिन उन्हें अभी तक रिवाइज्ड स्कोर नहीं मिले हैं, उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए सीएसएएस पोर्टल पर अपने प्री-इवैल्यूएशन मार्क्स डालने चाहिए। रिवाइज्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद वे अपने मार्क्स अपडेट कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सीएसएएस पोर्टल कई हफ्तों तक खुला रहेगा, जिससे उन्हें बदलाव करने के लिए काफ़ी समय मिलेगा।

इस पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से कहा गया है कि जो कैंडिडेट कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुए थे और दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम-2026 पोर्टल (https://ugadmission.uod.ac.in) पर खुद को रजिस्टर करें।

73 प्रोग्राम और सौ से ज्यादा बीए में एडमिशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों में एडमिशन दिया जा रहा है। इसमें ऑफर किए जाने वाले प्रोग्राम में एडमिशन सिर्फ सीयूईटी- यूजी 2026 में मिले स्कोर के आधार पर मिलेगा। कैंडिडेट सिर्फ अपने सीयूईटी एप्लीकेशन नंबर के जरिए सीएसएस पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी की सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के रजिस्ट्रेशन एक्सपीरियंस पक्का करने की पहल के तहत, कैंडिडेट के जरूरी क्रेडेंशियल, जैसे नाम, जन्म तिथि, फोटोग्राफ और सिग्नेचर, भारत सरकार के सिक्योर एपीआई सेतु के जरिए ऑटो-इंटीग्रेटेड हो गए हैं। इससे डुप्लीकेट डेटा मैनेज करने की परेशानी खत्म हो जाती है, जिससे डेटा सिक्योरिटी मजबूत होती है और स्टूडेंट-स्पेसिफिक एंट्री की गलतियां कम होती हैं। 

रजिस्ट्रेशन से जुड़ी अहम जानकारियां

रजिस्ट्रेशन शुरू: शुक्रवार, 26 जून, 2026.

रजिस्ट्रेशन पोर्टल: https://ugadmission.uod.ac.in
रजिस्ट्रेशन फीस: एक बार की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस लागू होगी
एप्लीकेशन फीस: UR/OBC-NCL/EWS- 250.00 (दो सौ पचास रुपये), SC/ST/PwBD- 100.00 (सौ रुपये)

रजिस्ट्रेशन के दूसरे फेज की प्रक्रिया

पहला फेज पूरा करने के बाद कैंडिडेट्स को प्रोग्राम कॉलेज कॉम्बिनेशन के लिए अपनी पसंद भी बतानी होगी। यह सीएसएएस का दूसरा फेज होगा। इसमें, कैंडिडेट्स को सीयूईटी टेस्ट पेपर्स को 12वीं कक्षा में पढ़े गए सब्जेक्ट्स से मैच करना होगा। यह ध्यान रखना चाहिए कि प्रोग्राम-स्पेसिफिक एलिजिबिलिटी पता करने के लिए, सिर्फ उन्हीं भाषा या डोमेन-स्पेसिफिक पेपर्स पर विचार किया जाएगा, जिनमें कैंडिडेट ने 12वीं कक्षा पास की हो। सब्जेक्ट-मैपिंग के आधार पर, यूनिवर्सिटी कैंडिडेट की एलिजिबिलिटी का पता लगाएगी और सभी सब्जेक्ट्स के लिए कुल स्कोर कैलकुलेट करेगी। जिन प्रोग्राम के लिए कैंडिडेट एलिजिबल पाया जाता है। इसके बाद, कैंडिडेट को प्रोग्राम/कॉलेजों और कॉलेज/कॉलेजों के लिए अपनी पसंद बतानी होगी। फेज II का शेड्यूल जल्द ही अनाउंस किया जाएगा।

छात्रों के लिए गाइडलाइन

कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि अप्लाई करने से पहले वे मिनिमम एलिजिबिलिटी, प्रोग्राम-स्पेसिफिक जरूरतों और एलोकेशन गाइडलाइन्स को समझने के लिए वेबसाइट पर मौजूद यूजी बुलेटिन ऑफ इन्फॉर्मेशन और सीएसएएस पर नियमों को देखें। सभी कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट्स, शेड्यूल और ऑफिशियल अनाउंसमेंट के लिए रेगुलर ऑफिशियल एडमिशन वेबसाइट (admission.uod.ac.in) देखते रहें।

यह भी पढ़ें-

Mission ShaktiSAT के लिए चुनी गई रायपुर की छात्रा महिमा राजपूत, 108 देशों की छात्राएं मिशन में लेंगी भाग

NCERT ने कक्षा-9 के सिलेबस में शामिल किया SIR और EC, ‘बेमिसाल’ चुनावी प्रक्रिया के बारे में पढ़ेंगे स्टूडेंट्स





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments