Friday, June 26, 2026
Homeफूडपराठे बनाते समय आटे में मिला दीजिए ये 3 चीजें, कई घंटों...

पराठे बनाते समय आटे में मिला दीजिए ये 3 चीजें, कई घंटों तक रहेंगे सॉफ्ट, स्वाद होगा दोगुना


Last Updated:

Tips To Keep Parathas Soft: अगर आपके पराठे कुछ ही देर में सख्त हो जाते हैं, तो आटा गूंथते समय दही, थोड़ा सा घी या तेल और गुनगुने पानी मिला सकते हैं. इन चीजों से आटे में काफी फर्क आ जाएगा और पराठे सॉफ्ट बनेंगे. आटा गूंथकर थोड़ी देर रखने और सही तरीके से पराठे सेंकने से लंबे समय तक मुलायम और स्वादिष्ट बने रहते हैं.

Zoom

सॉफ्ट पराठा बनाने के लिए आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा दही मिला सकते हैं.

Perfect Soft Paratha Hacks: गरमा-गरम पराठे सभी को खूब पसंद होते हैं. ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर में भी कई लोग पराठे का स्वाद लेते हैं. स्वादिष्ट पराठे हर किसी का दिल जीत लेते हैं. कई बार पराठे बनाने के कुछ घंटों बाद वे सख्त हो जाते हैं, जिससे उनका स्वाद और मजा दोनों कम हो जाते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके पराठे कई घंटों तक मुलायम बने रहें, तो आटा गूंथते समय कुछ आसान किचन टिप्स अपनाए जा सकते हैं. इन टिप्स को अपनाकर आप टेस्टी पराठे बना सकते हैं.

आटा गूंथते समय मिलाएं दही

पराठों का आटा गूंथते समय 2 से 3 चम्मच ताजा दही मिलाने से आटा अधिक सॉफ्ट बनता है. दही में मौजूद नमी और हल्की अम्लीयता आटे को मुलायम बनाए रखने में मदद करती है. इससे पराठे लंबे समय तक नरम रह सकते हैं और उनका स्वाद भी बेहतर हो जाता है.

थोड़ा सा तेल या घी डालें

आटा गूंथते समय एक से दो चम्मच तेल या घी मिलाना भी फायदेमंद माना जाता है. इससे आटे में नमी बनी रहती है और पराठे सूखने की संभावना कम हो जाती है. साथ ही, बेलने में भी आसानी होती है और पराठों की बनावट बेहतर आती है.

गुनगुना पानी या दूध डालें

अगर आप चाहते हैं कि पराठे और भी ज्यादा मुलायम बनें, तो आटा ठंडे पानी की बजाय गुनगुने पानी से गूंथें. कुछ लोग आटे में थोड़ा-सा दूध भी मिलाते हैं, जिससे पराठों का टेक्सचर और स्वाद दोनों बेहतर हो सकते हैं. ध्यान रखें कि दूध का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें, खासकर अगर पराठे लंबे समय तक बाहर रखने हों.

आटे को थोड़ी देर रखना जरूरी

आटा गूंथने के तुरंत बाद पराठे बनाने की बजाय उसे 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है और ग्लूटेन को आराम मिलता है, जिससे पराठे बेलना आसान होता है और वे ज्यादा मुलायम बनते हैं. इसके अलावा पराठों को बहुत तेज आंच पर सेंकने से वे जल्दी सख्त हो सकते हैं. इसलिए उन्हें मध्यम आंच पर दोनों तरफ अच्छी तरह सेंकें. जरूरत के अनुसार घी या तेल लगाएं और पकने के बाद उन्हें साफ सूती कपड़े या ढक्कन वाले बर्तन में रखें, ताकि उनकी नमी बनी रहे.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments