राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 05 जुलाई 2026 को होने वाले स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के हबीबपुर में जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राजद के पूर्व व
.
बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने की। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मो. ज़ेड हसन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बुधवार दोपहर 03 बजे से आयोजित इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 05 जुलाई 2026 को राजद का स्थापना दिवस पूरे उत्साह और संगठनात्मक शक्ति के प्रदर्शन के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

कार्यकर्ताओं और आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और सभी प्रखंडों और पंचायतों में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करने पर भी विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया।
जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है।
पूर्व प्रत्याशी मो. ज़ेड हसन ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा स्थापना दिवस कार्यक्रम में रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव, जिला प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद सिंह, संजय रजक, अशोक यादव, अयाज अंसारी, सुमंत यादव, अरविंद यादव, देवेंद्र यादव, अमित आर्यन, पिंटू यादव, उमर ताज, सुधीर यादव, गुंजन कुमार, नियाज़ जफर, शहाबुद्दीन, मो. मुन्ना उर्फ भोला, मदन यादव, जयकरन यादव, पप्पू यादव, मनोहर सिंह, कैसर आलम, मो. एहसान और गुलशन कुमार सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक के अंत में, स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी ने संगठनात्मक एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

