Last Updated:
PPO Number : पीएफ खाता है और आप पेंशन भी लेते हैं तो पीपीओ नंबर के बारे में जरूर जानते होंगे. अगर आपका पीपीओ नंबर खो जाए अथवा आप भूल जाएं तो इसे रिकवर करने के बारे में जानते हैं या नहीं. पीपीओ नंबर किस काम के लिए जरूरी होता है, इसकी जानकारी होना भी आपके लिए जरूरी है.
पीपीओ नंबर को रिकवर करने के कई आसान तरीके हैं.
नई दिल्ली. कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ खाते से से पैसे निकालना और इससे जुड़ी समस्याओं का हल खोजना कभी पहाड़ चढ़ने जितना मुश्किल माना जाता था. लेकिन, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से लगातार जारी सुधार के तहत अब पीएफ खाते से जुड़े काम करना काफी आसान हो गया है. हालांकि, पेंशन आदि कई जरूरी काम के लिए पीपीओ नंबर का होना बहुत जरूरी है. अगर आपके पास पीपीओ नंबर नहीं है या फिर आपने खो दिया है तो चिंता करने की बात नहीं. आप आसानी से अपना पीपीओ नंबर रिकवर कर सकते हैं, वह भी बिना दौड़भाग किए.
पीपीओ नंबर का इस्तेमाल पेंशन वेरिफिकेशन, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने, बैंक इश्यू करने, किसी शिकायत के समाधान और रिकॉर्ड को अपडेट करने में किया जाता है. चूंकि, इस नंबर का इस्तेमाल रेगुलर तौर पर नहीं किया जाता है तो कई लोग इसे भूल जाते या फिर उनके पास से यह नंबर खो जाता है. हालांकि, इस दिक्कत के बावजूद खुशखबरी यह है कि पीपीओ नंबर को दोबारा पाने के लिए आपको शुरुआत से कोशिश नहीं करनी होगी. कई मामलों में आप इसे ईपीएफओ रिकॉर्ड से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. यह काम बैंक अथवा ऑनलाइन पेंशन सर्विस के जरिये हो जाता है.
घर बैठे रिकवर कर सकते हैं नंबर
- वैसे तो यह पक्का नहीं है, लेकिन कई पेंशनर्स अपने पीपीओ नंबर को अपने ऑरिजनल पेंशन सैंक्शन लेटर से प्राप्त कर सकते हैं. इस लेटर पर पीपीओ नंबर लिखा होता है.
- अगर यहां कागज नहीं मिलता है तो आप पीपीओ नंबर को पेंशन पेमेंट ऑर्डर वाले डॉक्यूमेंट से भी प्राप्त कर सकते हैं.
- इतना ही नहीं, आप पुराने बैंक पासबुक से भी इसे रिकवर कर सकते हैं, क्योंकि जहां शुरुआत में पेंशन आती है वहां पीपीओ भी रिकॉर्ड में दर्ज होता है.
- इतना ही नहीं, कुछ बैंक तो पीपीओ नंबर को पेंशन अकाउंट के स्टेटमेंट पर भी दर्ज करते हैं.
ऑनलाइन अपने पीपीओ नंबर को खोजने से पहले इन डॉक्यूमेंट पर देखना ज्यादा आसान होता है.
अब ईपीएफओ पोर्टल से निकालने की बारी
ईपीएफओ पेंशनर्स को अगर ये सारे डॉक्यूमेंट खंगालने के बाद भी पीपीओ नंबर नहीं मिलता है तो ऑनलाइन जाकर ईपीएफओ लिंक्ड पेंशन सर्विस के पोर्टल से पता चल सकता है. अगर आपका पेंशन अकाउंट आधार, बैंक रिकॉर्ड और मोबाइल नंबर से लिंक है तो पेंशन स्टेटस सर्विस अथवा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सिस्टम के रिकॉर्ड से भी आप अपना पीपीओ नंबर प्राप्त कर सकते हैं. पेंशनर्स के लिए यह काम अब आसान हो गया है, क्योंकि ईपीएफओ अब ज्यादातर पेंशन सिस्टम को ऑनलाइन जोड़ रहा है.
बैंक से भी मिल सकती है मदद
अगर आपका पीपीओ नंबर अभी तक नहीं मिला है तो अपने पेंशन खाते वाले बैंक जाकर भी इस जानकारी को प्राप्त किया जा सकता है. बैंक भी पेंशन को प्रोसेस करने के लिए इन जानकारियों की मदद लेते हैं और उनके रिकॉर्ड में आपका पीपीओ नंबर जरूर रहता है. आप उस ब्रांच में जाएं जो आपकी पेंशन को हैंडल करता है, वहां बेसिक वेरिफिकेशन के बाद बैंक अधिकारी पीपीओ नंबर उपलब्ध करा सकते हैं. यह तरीका उन पेंशनर्स के लिए ज्यादा आसान होता है, जो ऑनलाइन जानकारियां लेने में असमर्थ होते हैं.
क्यों जरूरी है पीपीओ नंबर
अगर पेंशनर्स के तौर पर आपको यह लगता है कि पीपीओ नंबर का इस्तेमाल सिर्फ पेंशन के अप्रूवल में ही होता है तो आप इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं. आपका पीपीओ नंबर लाइफ सर्टिफिकेट के लिए भी बहुत जरूरी होता है. इसके अलावा पेंशन संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए भी इसकी जरूरत पड़ती है. इसके अलावा बैंक ट्रांसफर, डिजिटल पेंशन सर्विस, रिवीजन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. लिहाजा पीपीओ नंबर को रिकवर करना और उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना कई परेशानियों को दूर कर सकता है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

