वैशाली जिले के पातेपुर स्थित भरोखरा हाट में संचालित ‘रागनी स्टूडियो’ में तड़के सुबह करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। इस हादसे में स्टूडियो में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।
कैमरे, ड्रोन और लैपटॉप जलकर खाक दुकान मालिक शम्मी कुमार के अनुसार आग लगने से स्टूडियो में रखा लैपटॉप, चार प्रोफेशनल कैमरे, ड्रोन कैमरा, कंप्यूटर और अन्य कीमती उपकरण पूरी तरह जल गए। उन्होंने बताया कि दुकान में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। स्थानीय लोगों ने बुझाई आग आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक स्टूडियो का अधिकांश सामान जल चुका था और भारी नुकसान हो गया।
दुकान मालिक ने जताई साजिश की आशंका शम्मी कुमार ने घटना को संदिग्ध बताते हुए साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि वे रात करीब दो बजे तक दुकान में काम कर रहे थे। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उन्हें आग लगने की सूचना मिली। उनका कहना है कि यह सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि किसी की सुनियोजित साजिश हो सकती है। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की सूचना मिलते ही हरलोचनपुर सुक्की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की गहन जांच की जाएगी। यदि साजिश या किसी की संलिप्तता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link

