Tuesday, June 23, 2026
Homeबॉलीवुडअंशुला कपूर ने प्री-वेडिंग फंक्शन में भाई-बहन संग जमाया रंग, जाह्नवी-खुशी ने...

अंशुला कपूर ने प्री-वेडिंग फंक्शन में भाई-बहन संग जमाया रंग, जाह्नवी-खुशी ने दिखाई झलक


Last Updated:

बॉलीवुड के सबसे नामी खानदानों में शुमार कपूर परिवार में खुशियों की शुरुआत हो गई है. प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ सात फेरे लेने वाली हैं. इस ग्रैंड वेडिंग के प्री-वेडिंग फंक्शन्स यानी शादी से पहले की रस्में 21 जून से शुरू हो चुकी हैं.

नई दिल्ली. बोनी कपूर और मोना शौरी की बेटी अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. उनकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो गई है. कपूर परिवार के सदस्यों ने सोशल मीडिया के जरिए अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स की झलक शेयर की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम anshulakapoor)

अंशुला कपूर की बहन जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इन फंक्शन्स की झलक शेयर की. अंशुला ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फंक्शन से कुछ बेहद खास तस्वीरें साझा की हैं.

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खूबसूरत शाम की कुछ चुनिंदा तस्वीरें पोस्ट कीं. इसके साथ उन्होंने एक बेहद सिंपल और प्यारा कैप्शन दिया, ‘21/6/26 प्यार, परिवार, आशीर्वाद’. इन फोटोज में बोनी कपूर की लाडली के चेहरे की खुशी साफ झलक रही है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम anshulakapoor)

Add News18 as
Preferred Source on Google

शादी के इस पहले फंक्शन में अंशुला का लुक वाकई देखने लायक था. उन्होंने बेज और गोल्डन कलर का एक बेहद हेवी लहंगा पहना था, जिस पर ज़री, क्रिस्टल और जरदोज़ी का खूबसूरत काम था. उनके ब्लाउज का बैकलेस डिज़ाइन और उस पर लगी लटकन (टैसल्स) उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रहे थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम anshulakapoor)

अंशुला के इस खास दिन पर उनका पूरा परिवार एकजुट नजर आया. भाई अर्जुन कपूर हर रस्म में अपनी बहन के साथ साये की तरह खड़े रहे. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में अर्जुन, अंशुला और अपने पिता बोनी कपूर के साथ बैठे हुए बेहद भावुक और खुश नजर आ रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम anshulakapoor)

इसके अलावा, इस फंक्शन में जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, संजय कपूर, महीप कपूर और शनाया कपूर ने भी अपने ट्रेडिशनल लुक से महफिल लूट ली. महीप और शनाया ने भी अपने अकाउंट से घर के अंदर की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फैमिली का ये फंक्शन कितना ग्रैंड था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम anshulakapoor)

महीप कपूर, संजय कपूर और शनाया कपूर भी बेहद ग्लैमरस लुक्स में नजर आए. वहीं खुशी कपूर ने जहां बहन की शादी के पहले फंक्शन के लिए लहंगा पहना था, वहीं जाह्नवी कपूर ने साड़ी में ट्रेडिशनल लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम khushikapoor)

अंशुला और रोहन की यह जोड़ी जितनी खूबसूरत है, इनकी लव स्टोरी भी उतनी ही दिलचस्प है. दोनों की पहली मुलाकात साल 2022 में एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. अंशुला ने एक बार बताया था कि दोनों ने पहली बार एक मंगलवार की रात को ठीक 1:15 बजे बात करना शुरू किया था, और वो बातचीत कब घंटों में बदल गई, उन्हें पता ही नहीं चला. (फोटो साभार इंस्टाग्राम khushikapoor)

पिछले साल अंशुला के बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था जिसके बाद कपल ने धूम-धाम से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली थी. अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम khushikapoor)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments