Sunday, June 21, 2026
Homeबॉलीवुडकरिश्मा कपूर ने जब रिजेक्ट की सुनील शेट्टी की फिल्म, इस एक्ट्रेस...

करिश्मा कपूर ने जब रिजेक्ट की सुनील शेट्टी की फिल्म, इस एक्ट्रेस को मिला था हीरोइन का रोल


Last Updated:

एक्ट्रेस मधु ने साल 1993 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म ‘पहचान’ को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सुनील शेट्टी और सैफ अली खान स्टारर इस एक्शन-ड्रामा फिल्म के लिए वह मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं. उनसे पहले करिश्मा कपूर सहित उस दौर की 2-3 बड़ी हीरोइनों को यह रोल ऑफर हुआ था, लेकिन सबने इसे ठुकरा दिया. मधु ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि टॉप एक्ट्रेसेस इस रोल को मना कर चुकी हैं, तो उनका उत्साह और बढ़ गया और उन्होंने तुरंत फिल्म साइन कर ली.

ख़बरें फटाफट

Zoom

करिश्मा कपूर ने रिजेक्ट की थी पहचान फिल्म.

नई दिल्ली. 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मधु आज भी सिनेमाप्रेमियों के दिलों पर राज करती हैं. अपनी बेहतरीन एक्टिंग से पहचान बनाने वाली मधु ने हाल ही में साल 1993 में आई अपनी सुपरहिट एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘पहचान’ को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उनका जो रोल था, वो उनसे पहले इंडस्ट्री की कई टॉप एक्ट्रेसेस को ऑफर हुआ था. मधु के मुताबिक, करिश्मा कपूर सहित उस दौर की कई बड़ी हीरोइनों ने इस रोल को करने से साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद यह फिल्म उनकी झोली में आ गिरी.

आईएएनएस से बातचीत के दौरान मधु ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि कई लीड एक्ट्रेसेस इस भूमिका को ठुकरा चुकी हैं, तो उनका इस किरदार को निभाने का उत्साह और बढ़ गया. उन्होंने बताया कि वह शायद इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थीं. फिल्म निर्माताओं ने उस समय कई हीरोइनों से संपर्क किया था, लेकिन सभी ने मना कर दिया. इसके बाद यह भूमिका उनके पास आई.

करिश्मा कपूर ने ठुकराई थी फिल्म

मधु ने कहा, ‘जितना मुझे बताया गया कि कई बड़ी एक्ट्रेस ने इस रोल को ठुकराया है, उतना ही मेरा विश्वास बढ़ता गया कि मुझे यह फिल्म करनी चाहिए. मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व है.’ जब उनसे पूछा गया कि किन हीरोइनों ने यह रोल ठुकराया था, तो उन्होंने बताया कि जिन नामों की जानकारी उन्हें मिली थी, उनमें करिश्मा कपूर का नाम शामिल था. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बाकी एक्ट्रेसेस के नामों की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन 2-3 एक्ट्रेसेस ने इस भूमिका को करने से मना कर दिया था.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments