Sunday, June 21, 2026
Homeबॉलीवुड1 ही जगह बनाई गई वो 8 फिल्में, एक में अमिताभ बच्चन...

1 ही जगह बनाई गई वो 8 फिल्में, एक में अमिताभ बच्चन की एक्टिंग ने मचाया तहलका


Last Updated:

फिल्में जब शूट की जाती है, तो सबसे पहले जहन में रखी जाती है लोकशन. तमाशा जैसी फिल्म भले ही फ्लॉप हो, लेकिन उसकी शूटिंग लोकेशंस की वजह से वो फिल्म आज भी याद की जाती है. इसी तरह बॉलीवुड की 8 फिल्में हैं, जो एक ही लोकेशंस पर शूट की गई है. वो है बंगाल. इनमें अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित जैसी एक्ट्रेसेस की फिल्में शामिल हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर अलग-अलग शहरों और राज्यों की संस्कृति को दिखाया जाता है. ठीक इसी तरह बॉलीवुड की 8 फिल्मों में बंगाल की संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत, खूबसूरत गलियां, साहित्यिक माहौल दिखाया गया है. जैसे विद्या बालन की फिल्म कहानी में दुर्गा पूजा की भव्यता फिल्मकारों ने बड़ी ही खूसबूरती से दिखाई है. साल 2012 में आई इस फिल्म को लोग अब भी भूल नहीं पाए हैं. थ्रिलर फिल्म में कोलकाता सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि कहानी का अहम किरदार के तौर पर दिखाया गया है.

दूसरी है साल 2002 में आई संजय लीला भंसाली की देवदास. फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म का लव ट्रांयगल फिल्म की जान साबित हुआ था. मेकर्स ने फिल्म में बंगाल की शान और वैभव को बड़े स्तर पर दिखाए. विशाल हवेलियां, लाल बॉर्डर वाली साड़ियां और दुर्गा पूजा के भव्य सीन देख लोग हैरान थे. माधुरी दीक्षित के ठुमकों ने तो फिल्म को हिट बना दिया था.

Lootera (2013): Set in historic Manikpur, this tragic romance captures the aristocratic elegance of rural Bengal. The cinematography emphasizes decaying zamindari mansions, vast pastoral fields, and rich cultural traditions, wrapping the tragic love story in a deeply melancholic, poetic visual atmosphere.

फिर आती है, साल 2013 में आई ‘लूटेरा’.फिल्म में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आए थे. ग्रामीण बंगाल की खूबसूरती को मेकर्स ने फिल्म की कहानी में बड़ी खूबसूरती से पिरोया. जमींदारों की हवेलियां, खुले खेत और बंगाल की पारंपरिक संस्कृति सब कुछ फिल्म में देखने लायक है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इनमें अमिताभ की साल 2015 में आई ‘पीकू’भी शामिल हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी नजर आए थे. फिल्म में उत्तर कोलकाता की पुरानी इमारतें, संकरी गलियां, बंगाली मिठाइयां और हुगली नदी के घाटों पर ही शूटिंग की गई है. फिल्म में अमिताभ की एक्टिंग के लोग मुरीद हो गए थे.

तीसरी है साल 2012 में आई प्रियंका चोपड़ा की बर्फी! फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म में बंगाल के दो अलग-अलग रंगों को दिखाया गया है. एक दार्जिलिंग के चाय बागान और टॉय ट्रेन हैं, दूसरी तरफ पुराने कोलकाता की बारिश से भीगी सड़के.

फिर आती है, साल 2013 में आई ‘लूटेरा’.फिल्म में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आए थे. ग्रामीण बंगाल की खूबसूरती को मेकर्स ने फिल्म की कहानी में बड़ी खूबसूरती से पिरोया. जमींदारों की हवेलियां, खुले खेत और बंगाल की पारंपरिक संस्कृति सब कुछ फिल्म में देखने लायक है.

साल 2005 में आई परिणीता में भी बंगाल की खूबसूरती दिखाई गई थी. फिल्म में विद्या बालन और सैफ अली खान की नजर आए थे. फिल्म की कहानी में 60 के दशक का बंगाल जीवंत हो उठता है. बड़े-बड़े आंगन, पारंपरिक बंगाली परिवार,फिल्म की लोकेशंस आजतक लोग भूल नहीं पाए हैं.

साल 2004 में आई युवा को तो लोग आज तक भुला नहीं पाए हैं. मणिरत्नम की इस फिल्म में कोलकाता का युवा और राजनीतिक रूप देखने को मिलता है. हावड़ा ब्रिज, मैदान और विक्टोरिया मेमोरियल जैसे प्रतिष्ठित स्थानों को खूबसूरती से फिल्माया गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments