Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यबिहारकिशनगंज में 25 प्रतिष्ठानों में पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी: भारत-नेपाल...

किशनगंज में 25 प्रतिष्ठानों में पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी: भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई की तैयारी, एसपी बोले- NGO भी रडार पर – Kishanganj (Bihar) News




किशनगंज में बिहार-नेपाल सीमा से सटे इलाके में जिला प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। पुलिस और कई एजेंसियों की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान 25 ऐसी दुकानों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों को पकड़ा है, जहां पैसों के लेन-देन और कागजों में बड़ी गड़बड़ी मिली है। किशनगंज के एसपी संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नेपाल से सटी सीमा काफी संवेदनशील है। इसलिए जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य एजेंसियां मिलकर लगातार जांच अभियान चला रही हैं। इसी जांच में 25 जगहों पर शक हुआ है। इन दुकानों और संस्थानों में टैक्स की चोरी, पैसों की हेराफेरी और दस्तावेजों में गड़बड़ी के सबूत मिले हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई एसपी संतोष कुमार ने कहा कि उनकी टीम सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक गड़बड़ियों पर भी नजर रख रही है। जांच में जिन 25 प्रतिष्ठानों में संदिग्ध काम मिला है, उनकी पूरी रिपोर्ट संबंधित विभागों को भेज दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद इनके खिलाफ जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने आगे कहा कि जांच टीम को दर्जनों शिक्षण संस्थानों और गैर-सरकारी संगठनों (NGO) पर भी शक है। इन पर विदेश से पैसा आने और उसके गलत इस्तेमाल का शक है। ऐसे सभी संस्थानों की गहन जांच हो रही है। एसपी ने साफ कहा कि विदेशी फंडिंग में गड़बड़ी करने वाले NGO और स्कूलों पर भी तुरंत कानूनी एक्शन लिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि सीमा पर देश की सुरक्षा और आर्थिक अपराध रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments