Sunday, June 21, 2026
Homeएजुकेशनराजस्थान पुलिस SI रिजल्ट 2026 जारी, rpsc.rajasthan.gov.in पर देखें नतीजे

राजस्थान पुलिस SI रिजल्ट 2026 जारी, rpsc.rajasthan.gov.in पर देखें नतीजे


जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी कि RPSC ने राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम और मेरिट लिस्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह परिणाम सब-इंस्पेक्टर (SI)/प्लाटून कमांडर परीक्षा के लिए जारी किया गया है। RPSC द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, चयनित उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test- PET) के लिए बुलाया जाएगा। यह सूची आयोग की वेबसाइट पर ‘Candidate Information’ सेक्शन के अंतर्गत ‘Result’ टैब में उपलब्ध कराई गई है।

ऐसे चेक करें RPSC SI Result 2026

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Candidate Information’ सेक्शन में जाकर ‘Result’ पर क्लिक करें।
  3. अब ‘SUB INSPECTOR COMB. COMP. EXAM 2025, Result Preamble (Qualified for Physical Efficiency Test) for Sub Inspector Comb. Comp. Exam – 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  5. PDF में अपना रोल नंबर Ctrl+F की मदद से खोजें और फाइल डाउनलोड कर लें।

RPSC SI रोल नंबर-वाइज लिस्ट PDF डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार रोल नंबर-वाइज मेरिट लिस्ट PDF इस तरह डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. RPSC SI रोल नंबर-वाइज लिस्ट PDF लिंक पर क्लिक करें।
  3. PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  4. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

RPSC SI परीक्षा के नंबर जोड़ने का तरीका क्या है?

Rajasthan Police SI लिखित परीक्षा 400 अंकों की थी, जिसकी अवधि 4 घंटे निर्धारित की गई थी। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी था, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाते हैं।

अंक गणना इस प्रकार की जाती है: 

कुल अंक = (सही उत्तर × प्रति प्रश्न अंक) − (गलत उत्तर × 1/3 अंक)

इस फार्मूले की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान आसानी से लगा सकते हैं।

क्या है आगे की प्रक्रिया?

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होंगे। PET के बाद अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। (जितिशा परिहार के इनपुट्स के साथ)





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments