आज 19 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं AGM पर बाजार की खास नजर है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी करीब 44 लाख शेयरधारकों को संबोधित कर रहे हैं. निवेशक कंपनी की भविष्य की योजनाओं के साथ-साथ Jio IPO को लेकर भी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं.
ऑटोनॉमस ऑपरेशन की दिशा में कदम
Reliance AGM 2026 Live: Reliance Industries Limited ने रिफाइनिंग, लॉजिस्टिक्स और कॉन्ट्रैक्ट्स के पूरे सिस्टम में AI-led digitisation को तेज़ करते हुए ऑटोनॉमस ऑपरेशन की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, जिसमें AI-driven feedstock optimization, in-house digital logistics platform और smart contract execution tools जैसी तकनीकों से ऑपरेशनल एफिशियंसी, स्पीड और एक्यूरेसी को बढ़ाया जा रहा है और यह बदलाव कंपनी को next-generation autonomous refinery मॉडल की ओर ले जाता है.
Reliance AGM 2026 Live: ग्लोबल कॉस्ट-लीडर बनने की दिशा में कदम
Reliance AGM 2026 Live: रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में ‘कार्यकारी निदेशक’ (Executive Director) के तौर पर काम कर रहे हैं और रिलायंस ग्रुप के ग्रीन एनर्जी और वैश्विक ऊर्जा व्यवसायों का नेतृत्व कर रहे अनंत अंबानी ने कहा Reliance Industries Limited ने 3 MTPA PTA (Purified Terephthalic Acid) प्रोजेक्ट पर तेजी से काम आगे बढ़ाते हुए ग्लोबल कॉस्ट-लीडर बनने की दिशा में कदम मजबूत किए हैं, जिससे कंपनी का लक्ष्य दुनिया के सबसे cost-competitive chemical producers में अपनी स्थिति और अधिक सुदृढ़ करना है.
Reliance AGM 2026 Live: डाईवर्सिफाइड रणनीति और मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का संचालन
Reliance AGM 2026 Live: रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में ‘कार्यकारी निदेशक’ (Executive Director) के तौर पर काम कर रहे हैं और रिलायंस ग्रुप के ग्रीन एनर्जी और वैश्विक ऊर्जा व्यवसायों का नेतृत्व कर रहे अनंत अंबानी ने कहा है कि Reliance Industries Limited ने मार्च 2026 में स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़ में हुए व्यवधान के दौरान वैश्विक कच्चे तेल बाजारों की भारी अस्थिरता के बावजूद अपनी डाईवर्सिफाइड रणनीति और मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क की मदद से संचालन को सुचारू बनाए रखा, जिससे Q4 में लगभग पूर्ण रिफाइनरी थ्रूपुट संभव हुआ और सप्लाई चेन चुनौतियों के बीच कंपनी की ऑपरेशनल रेजिलिएंस साबित हुई है.
“सबसे इंटेलिजेंट, ह्यूमन और इंक्लूसिव”
Reliance AGM 2026 Live: Reliance Industries Limited रिटेल बिज़नेस का लक्ष्य एक ऐसा “सबसे इंटेलिजेंट, ह्यूमन और इंक्लूसिव” ग्लोबल कंज्यूमर इकोसिस्टम बनाना है, जिसमें टेक्नोलॉजी, डेटा और मानव-केंद्रित अप्रोच के जरिए दुनिया भर के उपभोक्ताओं को एक साथ जोड़ा जा सके.- Reliance Industries के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा.
Reliance AGM 2026 Live: AI-आधारित मैन्युफैक्चरिंग और फूड इकोसिस्टम का बड़े स्तर पर विस्तार
Reliance AGM 2026 Live: Reliance Industries Limited ने अपनी AI-आधारित मैन्युफैक्चरिंग और फूड इकोसिस्टम को बड़े स्तर पर विस्तार देने के लिए लगभग ₹40,000 करोड़ के निवेश की योजना घोषित की है, जिसके तहत कंपनी advanced manufacturing, research & development और integrated food parks का नेटवर्क मजबूत करेगी; इस रणनीति में पहले से ₹10,000 करोड़ का निवेश हाई-स्पीड beverage लाइन्स और ग्रीनफील्ड सुविधाओं में किया जा चुका है, जबकि अब अतिरिक्त ₹30,000 करोड़ से AI-driven और robotics-enabled उत्पादन हब बनाए जाएंगे, जहां 125+ वैज्ञानिकों की टीम द्वारा 100 से अधिक प्रोडक्ट्स विकसित किए जा चुके हैं और कई पेटेंट फाइल किए गए हैं. इस पूरे विज़न को कंपनी की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने दीर्घकालिक लागत-नेतृत्व और बड़े पैमाने पर दक्षता (efficiency) हासिल करने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया है.
Reliance AGM 2026 Live: Campa Cola ने FY26 में ₹4,700+ करोड़ की ग्रॉस सेल्स
Reliance AGM 2026 Live: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा Reliance Industries Limited की रिटेल रणनीति के तहत Campa Cola ने FY26 में ₹4,700+ करोड़ की ग्रॉस सेल्स हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है और अब यह भारत का चौथा सबसे बड़ा कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड बन गया है, जिसने लंबे समय से चले आ रहे मार्केट लीडर्स को कड़ी टक्कर दी है; कंपनी की कार्यकारी निदेशक Isha Ambani के अनुसार Campa सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि “India ka Thanda” है, जो स्केल, डेटा और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन अप्रोच के जरिए भारतीय कंज्यूमर मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बना रहा है.
Reliance AGM 2026 Live: ग्राहकों की जरूरतों को समझने का प्लान
Reliance AGM 2026 Live: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल डेटा और टेक्नोलॉजी की मदद से ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर समझकर वैश्विक स्तर पर अलग पहचान बनाने पर काम कर रही है, ताकि ग्राहकों को अधिक व्यक्तिगत और बेहतर खरीदारी अनुभव मिल सके.
हर घंटे करीब 2,500 मोबाइल फोन की बिक्री
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि रिलायंस का कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार मजबूत वृद्धि दर्ज कर रहा है. उन्होंने बताया कि कंपनी हर घंटे करीब 2,500 मोबाइल फोन बेच रही है, जो इस सेगमेंट में बढ़ती मांग और कंपनी की मजबूत बाजार मौजूदगी को दिखाता है.
Reliance AGM 2026 Live: JioMart का तेजी से विस्तार
Reliance AGM 2026 Live: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि JioMart तेजी से विस्तार कर रहा है और अब 3,100 से अधिक स्टोर्स के जरिए 1,200 से ज्यादा शहरों और 5,100+ पिनकोड्स तक पहुंच चुका है. उन्होंने बताया कि क्विक कॉमर्स की बढ़ती मांग के बीच कंपनी देशभर में अपनी डिलीवरी और रिटेल नेटवर्क को मजबूत कर रही है.
किसानों से जुड़ी मजबूत सप्लाई चेन
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों से जुड़ी मजबूत सप्लाई चेन के जरिए ग्राहकों तक ताजे और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंचा रही है.
रिलायंस रिटेल का FY26 में मजबूत परफॉर्मेंस
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के बोर्ड की सदस्य और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की निदेशक ईशा अंबानी ने बताया कि रिलायंस रिटेल ने FY26 में मजबूत परफॉर्मेंस दिया है. कंपनी का कुल राजस्व 11.8% बढ़कर 3.70 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि शुद्ध मुनाफा (PAT) 12% बढ़कर 13,838 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान कंपनी का EBITDA 27,033 करोड़ रुपये रहा. वहीं, रिलायंस रिटेल का पंजीकृत ग्राहक आधार भी 11% बढ़कर 38.7 करोड़ (387 मिलियन) तक पहुंच गया. ईशा अंबानी ने कहा कि यह प्रदर्शन कंपनी के लगातार विस्तार और बढ़ते ग्राहक आधार का परिणाम है.
भविष्य के लिए तैयार हो रहा गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 49वीं एजीएम में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज एक आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम विकसित कर रही है. इसका उद्देश्य बेहतर गुणवत्ता वाले कपड़े कम लागत पर तैयार करना है. कंपनी नई तकनीकों, आधुनिक उत्पादन प्रक्रियाओं और बड़े पैमाने पर विनिर्माण क्षमता का इस्तेमाल करके परिधान कारोबार को और मजबूत बनाना चाहती है. अंबानी के अनुसार, इससे ग्राहकों को बेहतर उत्पाद मिलेंगे और कंपनी की प्रतिस्पर्धी क्षमता भी बढ़ेगी.
Reliance AGM 2026 Live: रिलायंस रिटेल का विस्तार
Reliance AGM 2026 Live: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 49वीं एजीएम में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल अब विस्तार के अगले चरण में प्रवेश कर रही है. इसके तहत कंपनी RCPL (Reliance Consumer Products Ltd.) के साथ मिलकर मैन्युफैक्चरिंग आधारित ग्रोथ प्लेटफॉर्म विकसित करेगी. यह पहल पेय पदार्थों, दैनिक उपयोग के सामान और ताजे फल-सब्जियों जैसे क्षेत्रों तक फैलेगी. अंबानी के अनुसार, इसका उद्देश्य सप्लाई चेन में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को बेहतर बनाना, बर्बादी कम करना और ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराना है.
Reliance AGM 2026 Live: रिलायंस रिटेल करोड़ों ग्राहकों की रोजमर्रा की जरूरतों को कर रहा पूरा
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 49वीं एजीएम में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल ने 20 साल पूरे कर लिए हैं, जो कंपनी की विकास यात्रा में एक बड़ा पड़ाव है. उन्होंने बताया कि शुरुआत से ही रिलायंस का लक्ष्य भारतीय परिवारों को बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद, ज्यादा विकल्प और किफायती कीमतें उपलब्ध कराना रहा है. अंबानी के मुताबिक, लगातार नवाचार और ऑनलाइन-ऑफलाइन रिटेल मॉडल के दम पर रिलायंस रिटेल आज देशभर के करोड़ों ग्राहकों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर रहा है.
Reliance AGM 2026 Live: Jio Teleframe नाम का नया प्लेटफॉर्म किया पेश
Reliance AGM 2026 Live: रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने AGM में कई बड़ी घोषणाएं कीं. उन्होंने बताया कि Jio Homes के तहत ग्राहकों को अगली पीढ़ी की ब्रॉडबैंड सेवा मिलेगी, जिसमें 5 Gbps तक डाउनलोड और 1 Gbps तक अपलोड स्पीड उपलब्ध होगी. इसके अलावा, रिलायंस ने Jio Teleframe नाम का नया प्लेटफॉर्म पेश किया है, जिसे खास तौर पर AI एजेंट्स के लिए विकसित किया गया है. आकाश अंबानी ने कहा कि JioHotstar FY26 में औसतन 45.1 करोड़ मासिक सक्रिय यूजर्स (MAUs) के साथ भारत का सबसे बड़ा और दुनिया के प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में शामिल बन गया है। वहीं, कंपनी के माइक्रो-कंटेंट प्लेटफॉर्म Tadka ने लॉन्च के सिर्फ दो महीनों में 10 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है.
Moneycontrol भारत का प्रमुख फाइनेंशियल इंटेलिजेंस और बिजनेस न्यूज़ प्लेटफॉर्म
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 49वीं एजीएम में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि Moneycontrol भारत का प्रमुख फाइनेंशियल इंटेलिजेंस और बिजनेस न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका है.
Jio Studios लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाला हिंदी फिल्म स्टूडियो
Reliance AGM 2026 Live: रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बताया कि Jio Studios रेवेन्यू, कंटेंट लाइब्रेरी और बॉक्स ऑफिस हिस्सेदारी के आधार पर भारत का नंबर-1 कंटेंट स्टूडियो बन गया है. उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. यह भारत की पहली ऐसी फिल्म सीरिज है, जिसकी दोनों फिल्मों ने 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.आकाश अंबानी के मुताबिक, Jio Studios लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाला हिंदी फिल्म स्टूडियो बना हुआ है.
Reliance AGM 2026 Live: मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ा
Reliance AGM 2026 Live: रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने AGM में JioHotstar पर ‘Content Commerce’ की शुरुआत की घोषणा की. इसके तहत यूजर्स कंटेंट देखते समय ही सीधे खरीदारी कर सकेंगे. यानी फिल्मों, वेब सीरीज, खेल या अन्य वीडियो कंटेंट के दौरान दिखाई देने वाले उत्पादों और सेवाओं को आसानी से खरीदने का विकल्प मिलेगा. कंपनी का लक्ष्य मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़कर यूजर्स को अधिक सुविधाजनक और इंटरैक्टिव अनुभव देना है.
JioHotstar का प्रदर्शन
Reliance AGM 2026 Live: रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि JioStar भारत का सबसे बड़ा टीवी एंटरटेनमेंट नेटवर्क बना हुआ है, जिसकी 34.7% व्यूअरशिप हिस्सेदारी है. यह हिस्सेदारी देश के अगले तीन बड़े टीवी नेटवर्क्स की संयुक्त हिस्सेदारी के लगभग बराबर है. उन्होंने बताया कि हर दिन करीब 38.9 करोड़ दर्शक अलग-अलग भाषाओं और श्रेणियों में JioStar का कंटेंट देखते हैं. वहीं, JioHotstar ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है और वित्त वर्ष के दौरान इसके औसत मासिक सक्रिय यूजर्स (MAUs) 45.1 करोड़ तक पहुंच गए, जिससे यह देश के सबसे बड़े डिजिटल मनोरंजन प्लेटफॉर्म्स में शामिल हो गया है.
Reliance AGM 2026 Live: 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा AI
Reliance AGM 2026 Live: रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि रिलायंस की AI इकाई Reliance Intelligence भारत के लिए बहुभाषी AI सर्विसेस का एक बड़ा प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है.इसके तहत JioBharatIQ, AI Vyapar, JioHealthIQ, JioLearnIQ और JioKrishiIQ जैसे AI आधारित समाधान पेश किए जाएंगे. ये सभी सेवाएं 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होंगी, ताकि देश के अधिक से अधिक लोग आसानी से AI तकनीक का लाभ उठा सकें. कंपनी का फोकस इन सेवाओं को सरल, भरोसेमंद और किफायती बनाने पर है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और कारोबार जैसे क्षेत्रों में डिजिटल बदलाव को गति मिल सके.

