Last Updated:
Gas Supply in India: एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 3 दिनों में देशभर में 1.47 करोड़ एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की गई, जबकि इसी दौरान 1.36 करोड़ सिलेंडर बुक हुए.
LPG सप्लाई को लेकर सरकार ने क्या-क्या बताया?
Gas Supply in India: देश में रसोई गैस की सप्लाई को लेकर सरकार ने नए आंकड़े जारी किए हैं. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ किया है कि मिडल ईस्ट में चल रहे तनाव के बावजूद भारत में एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नॉर्मल है. सरकार ने कहा है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है, इसलिए किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक बाइंग करने से बचें.
मंत्रालय के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में देशभर में 1.47 करोड़ एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की गई, जबकि इसी दौरान 1.36 करोड़ सिलेंडर बुक हुए. किसी भी गैस एजेंसी डिस्ट्रीब्यूटर के पास स्टॉक खत्म होने की कोई खबर नहीं है.
कालाबाजारी और गड़बड़ी पर सख्त एक्शन
सिलेंडरों के गलत इस्तेमाल और जमाखोरी को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं. अब लगभग 99% सिलेंडर ऑनलाइन बुक हो रहे हैं. डिलीवरी के समय ‘ओटीपी’ का इस्तेमाल 96% तक बढ़ गया है, जिससे सही ग्राहक तक गैस पहुंच रही है. नियमों का उल्लंघन करने पर पिछले 3 दिनों में 8 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर और 14 पेट्रोल पंपों पर जुर्माना लगाया गया है, जबकि 598 पेट्रोल पंपों को सस्पेंड कर दिया गया है.
पीएनजी को बढ़ावा
इस साल मार्च से अब तक 10.02 लाख नए पीएनजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं. सरकार राज्यों से अपील कर रही है कि जहां नेटवर्क उपलब्ध है, वहां लोग एलपीजी की जगह पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) का इस्तेमाल शुरू करें.
सरकार की जनता से अपील
पेट्रोल, डीजल या गैस की घबराहट में बुकिंग न करें, रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और स्टॉक पर्याप्त है. अफवाहों से दूर रहें और केवल आधिकारिक खबरों पर भरोसा करें. एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने के बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म (मोबाइल ऐप्स/ऑनलाइन) का इस्तेमाल करें.
About the Author

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें

