गोरखपुर पहुंचे भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रसंघ चौराहा स्थित कबाड़खाना गली में प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात की और उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं व 12 साल की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए देश के हर वर्ग तक विकास पहुंचाने का काम किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सरकार की कोशिश रही है कि योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचे। गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, जरूरतमंद परिवारों को घर और छोटे व्यापारियों को आगे बढ़ने के अवसर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में देश की अलग पहचान बनी है। स्वच्छता को लोगों की आदत बनाना जरूरी स्वच्छता अभियान में शामिल होकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के जरिए सफाई को लेकर लोगों को जागरूक किया है। अब स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर भारत बनाने के लिए सभी लोगों को मिलकर काम करना होगा। आयुष्मान, आवास और स्वनिधि योजना का किया जिक्र केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए तोखन साहू ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवारों को इलाज में मदद मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर मिले हैं। वहीं पीएम स्वनिधि योजना से रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता मिली है, जिससे वे अपना रोजगार आगे बढ़ा रहे हैं। पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा योगदान
केंद्रीय राज्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि साफ वातावरण और हरियाली हमारे भविष्य के लिए जरूरी है। हर व्यक्ति को प्रकृति बचाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। गोरखपुर दौरे के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने एम्स का भी अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात कर मोदी सरकार के 12 वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी वाली पुस्तिका दी। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, रितेश सिंह बब्बू, पवन यादव, अंबिकेश दुबे, शशिकांत सिंह, अजय श्रीवास्तव सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Source link
गोरखपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया जनसंपर्क: लोगों तक पहुंचाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- सेवा और सुशासन से बदली भारत की तस्वीर – Gorakhpur News
RELATED ARTICLES

