बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिर्जापुर डैम के पास से दो अवैध हथियार और 21 जिंदा गोलियां बरामद की हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बौसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने मंगलवार को बाराहाट थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 15 जून को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, मिर्जापुर लवधरिया टोला से सटे मिर्जापुर डैम के पास दो अपराधी अवैध हथियारों के साथ मछली मार रहे थे। दो अपराधी हथियार लेकर खड़े मिले इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची, तो दो अपराधी हथियार लेकर खड़े मिले। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। भागते समय अपराधियों ने अपने हथियार झाड़ियों में फेंक दिए। सभी हथियारों और गोलियों को जब्त कर थाने लाया तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने झाड़ियों से एक राइफल बरामद की, जिसमें पांच राउंड गोली लोड थी। इसके अतिरिक्त, एक बटुए में बंधी 16 जिंदा गोलियां और एक लोडेड देसी छोटा मास्केट भी मिला। बरामद सभी हथियारों और गोलियों को जब्त कर थाने लाया गया। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दल में बाराहाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पंचवाड़ा थानाध्यक्ष चंदन कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Source link

