Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यराजस्तानखींवसर आए प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली: नागौर में जोधपुर बाइपास पर...

खींवसर आए प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली: नागौर में जोधपुर बाइपास पर स्वागत, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी आए – Nagaur News



प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी के निधन पर शोक जताने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। इसी बीच राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह भी खींवसर आए। नागौर में जोधपुर-ब

.

सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का नागौर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष व मकराना विधायक जाकिर हुसैन गेसावत तथा कार्यकारी जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार सिर्फ प्रचार-प्रसार में लगी है, विकास कार्य पूरी तरह ठप्प हो चुके हैं। इस दौरान कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष जूली से गत कांग्रेस सरकार में चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को दोबारा चालू करवाने की मांग की। इस दौरान दिलीप सिंह, लालचंद चावला, भानुप्रकाश सैनी, बिरदाराम नायक सहित कई लोग मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments