Monday, June 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशइनामी शंकर पांडे के बंद घर में फंसा कुत्ता: गाजीपुर में...

इनामी शंकर पांडे के बंद घर में फंसा कुत्ता: गाजीपुर में कई दिनों से भूखा-प्यासा, प्रशासन पर उठे सवाल – Ghazipur News




गाजीपुर में चर्चित होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड के एक लाख रुपये के इनामी आरोपी शंकर पांडे के बंद घर में एक पालतू कुत्ता फंसा हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि कुत्ता कई दिनों से घर के अंदर बंद है और उसे भोजन-पानी नहीं मिल पा रहा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शंकर पांडे फिलहाल फरार है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। आरोप है कि घर के आसपास रहने वाले लोग इस स्थिति से अवगत होने के बावजूद चुप्पी साधे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, शंकर पांडे के घर पर बुलडोजर कार्रवाई का नोटिस भी जारी हो चुका है। इस डर से पड़ोसी घर के पास जाने या किसी तरह का हस्तक्षेप करने से बच रहे हैं।
अब यह सवाल उठ रहा है कि घर पर ताला प्रशासन ने लगाया था या शंकर पांडे खुद घर बंद कर फरार हुआ। वायरल वीडियो के बाद लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या इस जानवर को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments