Friday, June 12, 2026
Homeबॉलीवुडफिल्मों के पिटने से स्टार को लगा झटका, समझ में आई अपनी...

फिल्मों के पिटने से स्टार को लगा झटका, समझ में आई अपनी भूल, अब लिया बड़ा फैसला

Last Updated:

बॉलीवुड के एक नामचीन स्टार की पिछली दो लगातार बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं. करोड़ों के बजट और भारी बज के बावजूद इन फिल्मों के पिटने से एक्टर को गहरा झटका लगा है. अब एक्टर उन्होंने माना कि लगातार मिल रही असफलताओं के बाद अब उन्होंने स्क्रिप्ट चुनने का अपना तरीका पूरी तरह बदल दिया है. एक्टर ने कबूल किया कि शायद वह अकेले यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सी फिल्म चुनी जाए, इसलिए अब वह अकेले स्क्रिप्ट की कहानी नहीं सुनते हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इससे पहले उनकी पिछली दो फिल्में ‘देवा’ और ‘ओ रोमिया’ जबरदस्त बज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थीं. इस बीच एक इंटरव्यू में शाहिद ने साफ किया कि पिछली फिल्मों के खराब प्रदर्शन ने उन्हें फिल्म चुनने का तरीका बदलने पर मजबूर कर दिया है.

Shahid Kapoor script selection, Deva O Romeo, Shahid Kapoor on box office failure, Deva and O Romeo box office collection, Shahid Kapoor upcoming movie Cocktail 2, Shahid Kapoor changes movie selection strategy, शाहिद कपूर कॉकटेल 2, शाहिद कपूर की फ्लॉप फिल्में, देवा और ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, शाहिद कपूर का बड़ा फैसला, बॉलीवुड एक्टर स्क्रिप्ट सिलेक्शन मिस्टेक

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि अब वह अकेले स्क्रिप्ट सुनना पसंद नहीं करते, बल्कि स्क्रिप्ट फाइनल करते वक्त अपनी पूरी टीम को साथ रखते हैं ताकि हर पहलू को बेहतर ढंग से समझा जा सके. अपनी पिछली फिल्मों की असफलता पर बात करते हुए शाहिद ने माना कि जब कोई फिल्म नहीं चलती, तो इंसान कई तरह की भावनाओं और निराशा से गुजरता है.

Shahid Kapoor script selection, Deva O Romeo, Shahid Kapoor on box office failure, Deva and O Romeo box office collection, Shahid Kapoor upcoming movie Cocktail 2, Shahid Kapoor changes movie selection strategy, शाहिद कपूर कॉकटेल 2, शाहिद कपूर की फ्लॉप फिल्में, देवा और ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, शाहिद कपूर का बड़ा फैसला, बॉलीवुड एक्टर स्क्रिप्ट सिलेक्शन मिस्टेक

उन्होंने कहा, ‘जब आप इस इंडस्ट्री में इतने लंबे समय से काम कर रहे होते हैं, तो आपको उम्मीद होती है कि आप चीजों को बेहतर तरीके से समझेंगे और आपके फैसले सही साबित होंगे. लेकिन असल में ऐसा होता नहीं है. आप कितने सालों से काम कर रहे हैं, इस बात से फिल्मों की सफलता का कोई लेना-देना नहीं है.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

Shahid Kapoor script selection, Deva O Romeo, Shahid Kapoor on box office failure, Deva and O Romeo box office collection, Shahid Kapoor upcoming movie Cocktail 2, Shahid Kapoor changes movie selection strategy, शाहिद कपूर कॉकटेल 2, शाहिद कपूर की फ्लॉप फिल्में, देवा और ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, शाहिद कपूर का बड़ा फैसला, बॉलीवुड एक्टर स्क्रिप्ट सिलेक्शन मिस्टेक

शाहिद कपूर ने कहा, ‘फिल्में पूरी तरह से अनप्रेडिक्टेबल हैं यानी यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता. एक एक्टर होने के नाते, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी, इस पर आपका कोई कंट्रोल नहीं होता. यहां तक कि आप पर्दे पर जो कर रहे हैं, उस पर भी आपका पूरा नहीं बल्कि थोड़ा-बहुत ही कंट्रोल होता है. आखिरकार, डायरेक्टर ही यह तय करता है कि फ्रेम में क्या दिखेगा और उसका संतुष्ट होना सबसे ज्यादा जरूरी है.’

Shahid Kapoor script selection, Deva O Romeo, Shahid Kapoor on box office failure, Deva and O Romeo box office collection, Shahid Kapoor upcoming movie Cocktail 2, Shahid Kapoor changes movie selection strategy, शाहिद कपूर कॉकटेल 2, शाहिद कपूर की फ्लॉप फिल्में, देवा और ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, शाहिद कपूर का बड़ा फैसला, बॉलीवुड एक्टर स्क्रिप्ट सिलेक्शन मिस्टेक

‘देवा’ और ‘ओ रोमियो’ के पिटने के बाद अपने काम करने के तरीके में आए एक बड़े बदलाव का जिक्र करते हुए शाहिद ने कहा, ‘अब मैंने अपनी टीम से एक बात साफ कह दी है कि शायद मुझे अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट खुद तय नहीं करनी चाहिए. कैमरा के सामने क्या और कैसे करना है, यह तो मैं बहुत अच्छे से जानता हूं, लेकिन शायद मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि कौन सी फिल्म चुनी जाए. हो सकता है कि मेरा फैसला पूरी तरह से एक कलाकार की सोच पर टिका हो, जो शायद आम दर्शकों को पसंद न आ रहा हो.’

Shahid Kapoor script selection, Deva O Romeo, Shahid Kapoor on box office failure, Deva and O Romeo box office collection, Shahid Kapoor upcoming movie Cocktail 2, Shahid Kapoor changes movie selection strategy, शाहिद कपूर कॉकटेल 2, शाहिद कपूर की फ्लॉप फिल्में, देवा और ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, शाहिद कपूर का बड़ा फैसला, बॉलीवुड एक्टर स्क्रिप्ट सिलेक्शन मिस्टेक

साल 2025 में शाहिद कपूर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ में नजर आए थे. रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले और यह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. करीब 50 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म भारत में महज 40.82 करोड़ और दुनिया भर में सिर्फ 56.32 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी.

Shahid Kapoor script selection, Deva O Romeo, Shahid Kapoor on box office failure, Deva and O Romeo box office collection, Shahid Kapoor upcoming movie Cocktail 2, Shahid Kapoor changes movie selection strategy, शाहिद कपूर कॉकटेल 2, शाहिद कपूर की फ्लॉप फिल्में, देवा और ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, शाहिद कपूर का बड़ा फैसला, बॉलीवुड एक्टर स्क्रिप्ट सिलेक्शन मिस्टेक

इसके बाद साल 2026 में आई विशाल भारद्वाज की ‘ओ रोमियो’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था. शाहिद कपूर के लीड रोल वाली इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन इसे भी ठंडा रिस्पॉन्स मिला और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डूब गई. 150 करोड़ के भारी-भरकम बजट के साथ तैयार हुई यह फिल्म दुनिया भर में सिर्फ 110 करोड़ ही बटोर पाई.

Shahid Kapoor script selection, Deva O Romeo, Shahid Kapoor on box office failure, Deva and O Romeo box office collection, Shahid Kapoor upcoming movie Cocktail 2, Shahid Kapoor changes movie selection strategy, शाहिद कपूर कॉकटेल 2, शाहिद कपूर की फ्लॉप फिल्में, देवा और ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, शाहिद कपूर का बड़ा फैसला, बॉलीवुड एक्टर स्क्रिप्ट सिलेक्शन मिस्टेक

अब शाहिद कपूर को अपनी अगली रिलीज ‘कॉकटेल 2’ से काफी उम्मीदें हैं. होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी तरुण जैन और लव रंजन ने लिखी है. फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. साल 2012 की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ की तरह इसकी कहानी भी एक लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments