Friday, June 12, 2026
Homeदेशधनु: आर्थिक-सामाजिक जीवन में होगा बड़ा बदलाव, करियर-लव लाइफ में बरतें सावधानी

धनु: आर्थिक-सामाजिक जीवन में होगा बड़ा बदलाव, करियर-लव लाइफ में बरतें सावधानी


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 12 june 2026: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? आर्थिक और सामाजिक प्रगति के साथ-साथ करियर और प्रेम संबंधों में रहें सावधान. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है और पढ़ाई में सफलता मिलने के संकेत हैं. विदेश से जुड़े कार्यों, नौकरी या व्यापार में भी प्रगति के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों को अपने विचारों के कारण विरोध का सामना करना पड़ सकता है.जानें आज का संपूर्ण राशिफल

जमुई: आज यानी 12 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन देवी लक्ष्मी की कृपा विशेष रूप से प्राप्त हो सकती है. उन्होंने बताया कि आज अधिक मास की अंतिम द्वादशी तिथि पर शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही मेष राशि में चंद्रमा और मंगल की युति तथा मिथुन राशि में बुध के प्रभाव से भद्र राजयोग भी सक्रिय रहेगा.

उन्होंने बताया कि इन ग्रह स्थितियों का सकारात्मक प्रभाव धनु राशि के लोगों के आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर दिखाई देगा. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और ऐसे स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है, जिनकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी. व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग प्राप्त होगा. विरोधी और प्रतिस्पर्धी आपके सामने कमजोर पड़ सकते हैं तथा आपकी योजनाएं सफल होती नजर आएंगी.

आज अनुकूल रहने वाला है आपका दिन
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि पारिवारिक जीवन की बात करें तो दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर के किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जा सकता है. वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और आपसी सामंजस्य बढ़ेगा. हालांकि परिवार की जरूरतों और सुख-सुविधाओं पर कुछ अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन यह खर्च भविष्य में संतोष देने वाला साबित होगा.

धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी. किसी मंदिर, धार्मिक आयोजन या तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है और पढ़ाई में सफलता मिलने के संकेत हैं. विदेश से जुड़े कार्यों, नौकरी या व्यापार में भी प्रगति के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों को अपने विचारों के कारण विरोध का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए संयम और धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहने के बावजूद व्यवसाय में कुछ अस्थायी रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए किसी भी बड़े निवेश या निर्णय में जल्दबाजी न करें. स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय और दैनिक कार्यों में सावधानी बरतें क्योंकि चोट या शारीरिक कष्ट की आशंका बनी हुई है.

आज प्रेम संबंध में हो सकता है मतभेद
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशिवालों के प्रेम संबंधों में जीवनसाथी या प्रियजन के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें. परिवार और संतान पक्ष से जुड़े मामलों में भी धैर्य की आवश्यकता होगी तथा ससुराल पक्ष के बारे में अनावश्यक टिप्पणी करने से बचना चाहिए. मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. धनु राशि के लिए आज का दिन का शुभ अंक 4 और शुभ रंग पीला रहेगा.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments