शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रात्रि गश्त के दौरान एक हेड कांस्टेबल को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में हेड कांस्टेबल पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पैर दो-तीन जगह से टूट गया। उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी कंडेला पर तैनात हेड कांस्टेबल पवन कुमार अपने साथी पुलिसकर्मी पूरण के साथ नेशनल हाईवे-709 एडी पर बाइक से गश्त कर रहे थे। यह घटना देर रात करीब एक बजे हुई। बताया गया कि ऐरटी कट से लगभग पांच सौ मीटर आगे पूर्वी यमुना नहर पुल की ओर सड़क किनारे खड़े कार सवार युवकों से हेड कांस्टेबल पवन पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान कैराना की ओर से आई एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। कार के पिछले टायर की चपेट में आने से उनका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। हादसे में सिपाही की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पीछे बैठे साथी पुलिसकर्मी पूरण बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की लाइटें बंद थीं। मामले की सूचना पर चौकी प्रभारी एसआई बिजेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल हरिओम मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल पुलिसकर्मी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने पवन कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Source link
हेड कांस्टेबल को कार ने मारी टक्कर: बायां पैर फ्रैक्चर हुआ, शामली में रात्रि गश्त के दौरान नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा – Shamli News
RELATED ARTICLES

